spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गुजरती रही लाश पर से ट्रेन पर ट्रेन, सोई रही पुलिस… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rupam) : दो घंटा बीत गया, तीन ट्रेन लाश पर से पार हो गई। कोई माई-बाप देखने वाला नहीं। कोई उठाने वाला नहीं। करीब तीन घंटे बाद जीआरपी थाना से पुलिस आई। उसके बाद लाश को उठाया गया। मृतक की जेब को टटोला गया तो उसकी जेब से कुछ कागज मिले। सुनें मरने वाला डोरंडा के रिसलदार नगर का रहने वाला था। उसका नाम गुलाम रब्बानी बताया गया। यह कहना है इस हादसे के चश्मदीद रिक्शा चालक अशोक पासवान का। गुलाम रब्बानी की लाश ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के बीचो-बीच पड़ी हुई थी। आसपास के लोगों के अनुसार ट्रेन से कटने से उसकी मौत हुई। मृतक की जेब से एक कागज का टुकड़ा मिला जिसमें इस बात का जिक्र है कि… “मैं अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के एवं होश हवास में आत्महत्या करने जा रहा हूं। इस आत्महत्या को पीछे मेरे परिवार का हाथ नहीं है।”

वहीं मौके पर पहुंचे जीआरपी के थानेदार रूपेश कुमार सिंह ने सुसाइड नोट मिलने से साफ इनकार किया। उनका कहना था कि यह एक हादसा है। चलती ट्रेन से टकरा जाने के कारण इस शख्स की मौत हो गई। लगभग 62 साल के इस शख्स के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि दो थानों की जिच के कारण इस शख्स की लाश रेलवे ट्रैक पर तीन घंटे तक पड़ी रही। किसी थाने की पुलिस हिली-डुली तक नहीं। जब भीड़ जुटने लगी और पुलिस को लोग कोसने लगे तक कहीं जाकर जीआरपी के थानेदार अपने कुछ सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। यह जानकारी चुटिया थाना को भी दी गई थी। उसने यह बोल कर पल्ला झाड़ लिया कि यह इलाका जीआरपी का है। लाश उठाने वहीं जायेगी। सुनें क्या बोले चश्मदीद और जीआरपी के थानेदार…

इसे भी पढ़ें :Miss Universe 2021 हरनाज के साथ धोखाधड़ी, जानिये क्या है मामला

इसे भी पढ़ें : ऐ बप्‍पा बैंक गये भी नहीं, नाम से निकल गई कीमती कार, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्‍पल से कूटा गये दूल्‍हे राजा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : नाम चेंज कर दिये, 60 साल पक्‍का, सुनें क्‍या बोले शिक्षा मंत्री…

इसे भी पढ़ें :  दुखद : हेलिकॉप्टर हादसे में घायल कैप्‍टन वरूण सिंह का निधन

इसे भी पढ़ें : देशी-परदेशी के प्‍यार में कांटा बने सरकारी बाबू, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  बैंकों में 41000 से ज्यादा पद खाली, जल्द करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...