Kohramlive : शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों काल के गाल में समा गये। सभी कार में सवार थे। हादसे में तीन वर्षीय बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। यह दर्दनाक हादसा पंजाब के बटाला में रविवार की शाम को हुआ। कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर एक ही परिवार के सदस्य थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दरमियान सामने से आ रहे ट्रक और कार में टक्कर हो गई। थाना रंगर नांगल के प्रभारी निरीक्षक गुरविंदर सिंह ने कहा, ‘‘कार में छह लोग सवार थे। वे बटाला से चहलकलां जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन साल की बच्ची समेत कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें : LIC के ब्रांच मैनेजर ने क्यों किया ऐसा, किसी के पल्ले नहीं पड़ा…
इसे भी पढ़ें : रेलवे ने 259 ट्रेनों को किया कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल समेत पूरी लिस्ट देखें यहां
इसे भी पढ़ें : School Alert : झारखंड में बढ़ा दी गई स्कूलों की छुट्टियां, देखें कब तक
इसे भी पढ़ें : Hindi Cinema के लिए बड़ी खबर, पहली बार हुआ पब्लिक हॉलीडे का ऐलान
इसे भी पढ़ें : पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती
इसे भी पढ़ें : जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो












