Bihar : बोकारो में रहनेवाले सुजीत कुमार पांडेय की डेड बॉडी उनके फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली। LIC के ब्रांच मैनेजर सुजीत सासाराम के LIC कार्यालय परिसर में ऑफिसर्स कॉलोनी के फ्लैट में रहते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ब्रांच मैनेजर सुजीत की मौत को सुसाइड मान कर चल रही है। पुलिस को मौके पर से एक सुसाइड नोट भी मिला है, हालांकि पुलिस फिलहाल चुप्पी साधे हुई है। सुसाइड नोट में क्या लिखा हुआ है, इस बारे में पुलिस ने कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने सुजीत के घरवालों को खबर कर दी है। घरवालों के आने के बाद ही उनका पोस्टमार्टम कराया जायेगा। सुजीत मूल रूप से भागलपुर के रहनेवाले थे। उनका परिवार बोकारो में रहता है। सुजीत की मौत हो जाने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुजीत कुमार अपने फ्लैट में अकेले रहा करते थे। रविवार की सुबह उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की थी, लेकिन सुबह 9 बजे के बाद अचानक उन्होंने अपना दरवाजा बंद कर लिया। दिन में जब सफाई कर्मी पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। बहुत देर तक दरवाजा नहीं खोलने पर लोगों को आशंका हुई। बाद में जब अपार्टमेंट के गार्ड ने सीढ़ी लगाकर कमरे के अंदर झांका तो उनकी डेड बॉडी पंखें से लटकते हालत में पायी। यह बात पूरे इलाके में फैल गई। बड़े तादाद में लोग मौके पर जुट गये। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में घर का दरवाजा खोला गया। उनकी लाश को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। मौके पर सासाराम के SDPO, CO और थानेदार पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं मौके पर पहुंचे उनके कुछ सहकर्मियों ने मीडिया को बताया कि ब्रांच मैनेजर सुजीत की बीते शुक्रवार को जोनल मैनेजर के साथ मीटिंग हुई थी। यह मीटिंग एक होटल में हुई थी। तब वो बिल्कुल सेहतमंद और तंदुरूस्त दिख रहे थे। उनके चेहरे पर कोई तनाव भी नहीं झलक रहा था। शनिवार को LIC ऑफिस बंद था। रविवार को उनकी आत्महत्या की बात सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : रेलवे ने 259 ट्रेनों को किया कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल समेत पूरी लिस्ट देखें यहां
इसे भी पढ़ें : School Alert : झारखंड में बढ़ा दी गई स्कूलों की छुट्टियां, देखें कब तक
इसे भी पढ़ें : Hindi Cinema के लिए बड़ी खबर, पहली बार हुआ पब्लिक हॉलीडे का ऐलान
इसे भी पढ़ें : पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती
इसे भी पढ़ें : जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो








