सुशांत सिंह राजपूत के 5 रिश्तेदारों की दर्दनाक मौत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Lakhisarai : बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। चार अन्‍य लोग घायल हैं। ट्रक और टाटा सूमो की टक्कर में सूमो सवार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया है। मरने वालों में पांच लोग दिवंगत फिल्‍म स्‍टार सुशांत सिंह राजपूत के दूर के रिश्‍तेदार बताए जा रहे हैं। उनके साथ कार ड्राइवर की भी मौत हुई है।

मृतकों में सुशांत के बहनोई के बहनोई लालजीत सिंह

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के शिकार लोगों में से एक हरियाणा में एडीजीपी के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के बहनोई लालजीत सिंह थे। हादसे में मारे गए लोगों में लालजीत सिंह, भगिना नेमानी सिंह उर्फ अमित शंकर, रामचंद्र सिंह, भगिना देवी देवकी, डेजी कुमारी सुशांत के दूर के रिश्‍तेदार हैं। मृतकों में ड्राइवर चेतन कुमार शामिल है। ड्राइवर, खैरा थाना क्षेत्र के सोनपे का बताया जा रहा है। बाल्मीकि सिंह और प्रसाद कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सिकंदरा में प्राथमिक इलाज के बाद विशेष इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : पीएम ने दी बड़ी सौगात: सुखोई, जगुआर, मिराज की गर्जना से गूंजा पूर्वांचल E’way

इसे भी पढ़ें : …बीच रोड पर जमकर नाची ये Bhojpuri Actress, देखें वीडियो

हादसे में पिता, दो भाई, दो बहनों की मौत, बेटी का होना था विवाह

कविता की मां गीता सिंह का पटना में अंतिम संस्कार करने के बाद परिवार के लोग जमुई लौट रहे थे। इसी दौरान लखीसराय के पास सड़क हादसा हो गया। इसमें पिता लालजीत सिंह, दोनों भाई अमित, रामचंद्र सिंह, बहन देवी सिंह और ममेरी बहन डेजी सिंह की मौत हो गई। कविता अपनी दोनों भाभी और उनके बच्चों के साथ पटना में ही रुक गई थी। कविता का अगले माह विवाह होना था। कविता अपनी भाभी और उनके बच्चों के साथ पटना से चल चुकी है।

ड्राइवर की भी दिसंबर में तय थी शादी

हादसे में मरने वालों में ड्राइवर प्रीतम सिंह भी शामिल है। प्रीतम के परिजनों ने बताया कि दो भाइयों में वह छोटा था। 25 अक्टूबर को ही उसकी सगाई हुई थी। दिसंबर 2021 में मलयपुर के नगदेवा गांव में उसकी शादी तय थी।

इसे भी पढ़ें : स्‍कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पाकिस्‍तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्‍कॉर्पियो का ट्रक ने क्‍या किया हाल, देखें  

इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्‍या है नियम

इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….

spot_img

Related articles:

किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…

Bihar : बिहार में किसानों के लिये बनी सबसे...

पटना यूनिवर्सिटी में फूटा गुस्सा, छात्रों का आंदोलन तेज…

Bihar : PHD नामांकन को लेकर पटना यूनिवर्सिटी के...

बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…

Bihar : पश्चिम चंपारण के बेतिया में अप्रैल महीने...

CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर को उत्तर बिहार से जोड़ने वाला...

मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…

Bihar : मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल...