kohramlive desk : पीएम नरेंद्र मोदी आज पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को सौगात दी। आज सुल्तानपुर में 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, जिसके बाद अब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयर शो समाप्त हो गया है। इस एयर शो में राफेल, सुखोई और मिराज जैसे लड़ाकू विमानों ने टच एंड गो ऑपरेशन के तहत करतब दिखाया। 341 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ेगा। एक्सप्रेस-वे लखनऊ के चांद सराय से शुरू होगा और गाजीपुर तक पहुंचेगा। इसे बनाने में 22 हजार 497 करोड़ रुपये का खर्चा आया है। ये एक्सप्रेस-वे 9 जिलों लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से होकर निकलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2018 में आजमगढ़ से इसकी आधारशिला रखी थी। इस मौके पर उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत स्थानीय भाषा में की। पीएम ने कहा जोवने धरती पर हनुमान जी कालनेमि राक्षस का वध किए रहे वो धरती के हम प्रणाम करत हैं। 1857 की लड़ाई में यहां के लोग अंग्रेजन के…।
#WATCH | Jaguar aircraft carries out a touch and go landing at the 3.2-km long emergency landing field on Purvanchal Expressway in Karwal Kheri, Sultanpur today
(Source: DD) pic.twitter.com/hvY075RrJK
— ANI UP (@ANINewsUP) November 16, 2021
#WATCH | Mirage 2000 makes landing on the airstrip of Purvanchal Expressway in Karwal Kheri, Sultanpur.
(Source: DD) pic.twitter.com/lBeAoj94EA
— ANI UP (@ANINewsUP) November 16, 2021
Prime Minister Narendra Modi inaugurates the 341 km long Purvanchal Expressway, in Sultanpur. pic.twitter.com/q1C0rmGMAa
— ANI UP (@ANINewsUP) November 16, 2021
Prime Minister Narendra Modi arrives on the stage at the inauguration event of 341 Km long Purvanchal Expressway, at Karwal Kheri in Sultanpur district. pic.twitter.com/qi7jAVzXZe
— ANI UP (@ANINewsUP) November 16, 2021
ये धरती के कण-कण मा स्वतंत्रता संग्राम के खुशबू बा। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में यूपी और यूपी के लोगों के सामर्थ्य पर जरा भी संदेश हो तो यहां सुल्तानपुर में आकर देख सकता है। तीन साल पहले जहां पर सिर्फ जमीन थी वहां से आज इतना शानदार एक्सप्रेस वे गुजर रहा है। तीन साल पहले जब मैंने इसका शिलान्यास किया था तो यह नहीं सोचा था कि एक दिन यहां विमान से खुद उतरुंगा। ये एक्सप्रेस वे नए युग के निर्माण का एक्सप्रेस वे है। ये यूपी की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का एक्सप्रेस वे है। ये यूपी की शान है। ये यूपी का कमाल है। इसके पहले उद्घाटन समारोह का आगाज रंगारंग कार्यक्रमों से किया गया। पीएम भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के शुभारंभ के लिए वायुसेना के सी-130जे सुपर हरक्यूलिस पर सवार होकर पहुंचे थे।
Prime Minister Narendra Modi’s C-130J Super Hercules lands at Karwal Kheri in Sultanpur district; he will inaugurate the 341 Km long Purvanchal Expressway shortly. pic.twitter.com/7xGWz1IWmE
— ANI UP (@ANINewsUP) November 16, 2021
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….








