spot_img

Tragic : खलिहान में रखे पुआल में लगी आग, चार माह का मासूम जिंदा जला

Date:

spot_img
spot_img

गुमला : गुमला जिले में अगलगी की Tragic घटना में एक दुधमुंहे बच्चे की जलने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना घटी है जिले के सिसई थाना क्षेत्र के चटकपुर गांव में। गांव के एक खलिहान में रखे धान की गांज और पुआल से बने कुम्बा में आग लग गई। इसमें कुम्बा में सो रहे प्रह्लाद उरांव के साढ़े चार माह के बच्चे शिवम की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे की मां चंद्रावती देवी का बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद से माहौल गमगीन हो गया है।

Tragic घटना से गांव के शोक का माहौल

घटना के बाबत मृतक के पिता प्रह्लाद उरांव ने बताया कि पुआल के कुम्बा में बच्चे को सुलाकर पति-पत्नी बगल के खेत से धान की ढुलाई कर रहे थे। अचानक खलिहान से धुआं निकलते हुए देख कर दौड़ते हुए खलिहान पहुंचा, तो देखा कि कुम्बा सहित गांज में आग लगी हुई है। आग देख अन्य लोग भी खलिहान पहुंचे, तब तक आग भड़क चुकी थी। लोगों ने इसकी सूचना थाने को दी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़ें : Voting@3.00 : दुमका में 59.10%, बेरमो में 56.30% मतदान

आग लगने की सूचना मिलने पर थानेदार एसएन मंडल ने दमकल गाड़ी को मौके पर भेजा। सीओ सुमंत तिर्की के साथ घटनास्थल पहुंचे। दमकल कर्मियों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बच्चा पूरी तरह से जल चुका था। आग बुझने के बाद पुलिस ने मासूम शिवम के अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।

फसल भी जलकर राख हो गई

घटना में प्रह्लाद उरांव का धान का गांज, चावल बनाने के लिए पका कर तैयार किया हुआ छह बोरी धान, तीन बोरी उड़द और ललिता देवी का चार गांज के साथ 20 बोरी मडुवा जल कर खाक हो गया।

इसे भी पढ़ें : पति का असली काति’ल कौन? Tara खोलेगी कोर्ट में राज…

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...