Kohramlive : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तबाही हुई। कई जगहों पर जोरदार बारिश और बर्फबारी हुई। तीन नेशनल हाईवे समेत 190 सड़कें बंद रहीं। वहीं 149 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप हो गये। राजधानी बवंडर, बर्फबारी, 190 सड़कें बंद, धूप खिलेगी कब… जानें शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू और सिरमौर के हरिपुरधार में इस साल की पहली बर्फबारी हुई। वहीं मनाली, नारकंडा, कुफरी, मशोबरा, में भी बर्फबारी हुई। शिमला के रिज मैदान और मालरोड पर भी फव्वारे गिरे। बर्फबारी से शिमला में एनएच 305 जलोड़ी जोत और रामपुर-रोहड़ू सड़क बंद हो गई है। चौपाल-शिमला रोड भी बंद हो गया है। अटल टनल रोहतांग में सभी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सैलानियों को नेहरुकुंड तक ही वाहन ले जाने की मंजूरी दी गई। लाहौल घाटी के राशेल गांव के नजदीक राशेल वाटरफाल की पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ। रह-रह कर बवंडर होता रहा। जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। किन्नौर में भी बर्फबारी हुई। मंडी के सराज और नाचन घाटी में खूब बर्फबारी हुई है। चंबा के पांगी और टेपा में भी बर्फबारी हुई। वहीं PWD के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बर्फ हटाने की खातिर साढ़े पांच सौ से ज्यादा मशीनें लगाई गई थी।
मनाली-केलांग मार्ग पर पर गाड़ियों का चलना बंद रहा। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 भी बंद हो गया है। लाहौल-स्पीति में 177, चंबा में 14, कांगड़ा में दो और कुल्लू में एक सड़क बंद है। चंबा चढ़ाई के पास भूस्खलन से रोड बंद हो गया है। बर्फबारी से कांगड़ा के बरोट, मुल्थान में बस सुविधा बंद रही। धर्मशाला में कुछ देर बारिश हुई। शिमला, कुल्लू, चंबा, किन्नौर,सोलन, सिरमौर, मंडी, और लाहौल-स्पीति में शनिवार को भी मौसम खराब रहने का अंदेशा है। रविवार से धूप खिलने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : दुल्हन को गोद में उठाते ही गिरा दूल्हा, उठने से पहले क्या किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गो*ली खाने वाले शख्स का छलका दर्द, सुनें क्या बोल गये
इसे भी पढ़ें : पेपर लीक मामला : प्रिंसिपल सहित 4 टीचरों की गई नौकरी…
इसे भी पढ़ें : दिग्गज नेता शरद यादव का पैतृक गांव में कल होगा अंतिम संस्कार
इसे भी पढ़ें : कब से कब तक है मकर संक्रांति का महापुण्य काल…जानें यहां
इसे भी पढ़ें : आशिक के साथ मिल फौजी पति को लगाया ठिकाना, फिर क्या हुआ… देखें








