GUMLA : छुट्टी में घर आए फौजी परना उरांव की खूनी उसकी जीवन संगिनी बुधेश्वरी देवी ही निकली। इस कुकर्म में उसका साथ उसके प्रेमी विनय लकड़ा ने दिया। यह राज बुधेश्वरी और विनय ने पुलिस के सामने उगला। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फौजी बीते 5 जनवरी को अपने घर छुट्टी में आया था। उसका घर गुमला के खोरा जामटोली में है। फौजी अपनी पत्नी बुधेश्वरी देवी और उसके प्रेमी विनय लकड़ा के बीच कायम नाजायज रिश्ते के बारे में जान गया था। उसने अपनी पत्नी को कई मर्तबा समझाया था। पर फौजी के घर से जाने के बाद ही दोनों का मिलना जुलना लगा रहता था।
फौजी की पोस्टिंग दिल्ली में थी। इस बार भी फौजी ने दोनों को एक साथ देख लिया था। घटना की रात यानी बीते बुधवार दोनों पति-पत्नी में लड़ाई झगड़ा हो गया। बात इतनी बिगड़ गयी कि पत्नी ने अपने पति के सिर पर रॉड से दे मारा। खून से लथपथ फौजी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं बुधेश्वरी देवी ने अपने परिवार के साथ मिलकर झूठी कहानी गढ़ दी। उसने पुलिस को बताया कि उस रात दोनों सोने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय 4-5 की संख्या में आए अपराधियों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। अगल-बगल से मिले क्लू पर पुलिस की जांच की दिशा-दशा बदली। आखिरकार फौजी की हत्यारिन उसकी पत्नी और उसका आशिक ही निकला।
इसे भी पढ़ें :घने जंगल में इस हाल में मिली महिला क्रिकेटर… देखें
इसे भी पढ़ें :जब अपने दुकान पहुंची रीता देवी, तो मची हाय तौबा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिहार में 81 डॉक्टर सेवा से बर्खास्त…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :शानदार, जानदार, लाजवाब है क्रूज गंगा विलास, खासियत जान रह जायेंगे दंग, देखें…
इसे भी पढ़ें :दूर कर लें कंफ्यूजन, कब है मकर संक्रांति ? 14 या 15 जनवरी, जानें…








