spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गो*ली खाने वाले शख्स का छलका दर्द, सुनें क्या बोल गये

Date:

spot_img
spot_img

Palamu (Santosh Sriwastav) : “संजू का भतीजा दारू मांग रहा था। पैसा नहीं था उसके पास। बोल रहा था… दारू दो नहीं तो गोली मार देंगे। इसी दौरान हम बीच बचाव करने गये तो हमको गोली मार दिया। मेरे भाई राजू को भी गोली मार दिया।” यह कहना है गोली लगने के बाद जख्मी हुए शख्स रंजीत आर्या का। रंजीत आर्या को आज सरेशाम गोली मार दी गई। उनके भाई को भी गोली मारी गई है। इस दुस्साहसिक वारदात को पलामू के चैनपुर मोड़ के पास अंजाम दिया गया। गोली चलने की फैली खबर पर इलाके में सनसनी फैल गई। लहूलुहान रंजीत और राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की फैली खबर पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

थानेदार उदय कुमार का कहना है कि दो बाइक पर सवार चार लोग दारू लेने पहुंचे थे। दारू दुकान रंजीत और राजू के चचेरे भाई की है। दारू दुकान के पास ही रंजीत का कपड़े का दुकान है। दारू लेने पहुंचे लड़के पैसों की वजह से दुकानदार से बकझग करने लगे। रंजीत और राजू बीच बचाव करने पहुंचे थे। एक बार मामला शांत हो गया था। सभी वहां से चले गये थे। थोड़ी ही देर में आनंद और कंचन वापस दारू दुकान पहुंचे। इस बार उनके पास हथियार था। फिर झगड़ा झंझट होने लगे। इसी दरम्यान रंजीत और राजू को गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस हमलावरों की खोज में जुटी है। सुनें क्या बोले जख्मी रंजीत आर्या…

इसे भी पढ़ें : पेपर लीक मामला : प्रिंसिपल सहित 4 टीचरों की गई नौकरी…

इसे भी पढ़ें : दिग्‍गज नेता शरद यादव का पैतृक गांव में कल होगा अंतिम संस्कार

इसे भी पढ़ें : कब से कब तक है मकर संक्रांति का महापुण्य काल…जानें यहां

इसे भी पढ़ें : आशिक के साथ मिल फौजी पति को लगाया ठिकाना, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: