Ranchi : झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ, रांची के ऐलान पर कल हटिया मार्ग पर सीएनजी ऑटो का चलना बंद रहेगा। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने बताया कि हटिया रूट पर 18 से ज्यादा सिटी राइड बस चलाने के कारण 9 सौ सीएनजी ऑटो चालकों की माली हालत बिगड़ गई है। इनकी कमाई बिल्कुल कम हो गई है। कई चालक ऐसे हैं जो घर के जेवर और सामान बंधक रख लोन पर ऑटो खरीदें हैं। परिवार के साथ-साथ फिटनेस, पॉल्यूशन, इंश्योरेंस या लोन का किस्त कैसे चुकायें, इसकी चिंता उन्हें खाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 18 से ज्यादा सिटी राइड बस कचहरी चौक, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक से सुजाता, ओवरब्रिज, बिरसा चौक, तुपुदाना तक चलाया जा रहा है। पहले इस रूट में 2 से 3 सिटी राइड बसें चलती थी। ठेकेदार द्वारा सभी रूट में सिटी बस बंद कर इसी रूट में अब बसें चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि चालकों की परेशानी से बीते 1 जून को रांची नगर निगम के सीओ को सबकुछ बताया गया, पर इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई।
इसे भी पढ़ें : ‘मेरा बॉयफ्रेंड-मेरा बॉयफ्रेंड’… बोल लड़कियों के बीच झोटा-झोटी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में जेरेमी ने भारत को दिलाया दूसरा Gold Medal
इसे भी पढ़ें :CWG 2022 : वेटलिफ्टिंग में गुरुराज ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल, जीता ब्रॉन्ज
इसे भी पढ़ें :दिल्ली-देवघर विमान सेवा आज से शुरू
इसे भी पढ़ें :विचाराधीन कैदियों की रिहाई प्रक्रिया तेज करने का पीएम ने न्यायपालिका से किया आग्रह
इसे भी पढ़ें :12 वीं पास के लिए निकली है वैकेंसी, 38000 मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें :चोरी चमारी में एक्टिव शातिर चोर का क्या हुआ, देखें..












