spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिल्ली-देवघर विमान सेवा आज से शुरू

Date:

spot_img
spot_img

DEOGHAR : झारखंड के देवघर से दिल्ली और दिल्ली से देवघर के लिए सीधी हवाई सेवा शनिवार से शुरू हो गई। इंडिगो की 180 सीटर फ्लाइट 6ई 6191 दिल्ली से उड़ान भरकर शाम को देवघर पहुंची। बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजीव प्रताप रूडी व कैप्टन आशुतोष शेखर विमान के पायलट थे। 4:22 बजे देवघर से दिल्ली के लिए इंडिगो के विमान ने पहली उड़ान भरी। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 30 जुलाई की दोपहर उड़ान भरकर देवघर एयरपोर्ट पहुंची। शनिवार को देवघर पहुंचने वाले सांसदों का देवघरवासियों की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

पहली फलाइट से ये पहुंचे दिल्‍ली से देवघर

दिल्ली से देवघर की पहली फ्लाइट का पहला टिकट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कराया था। उनके साथ सांसद व भोजपुरी फिल्म स्टार मनोज तिवारी, गोरखपुर सांसद रवि किशन, आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, सांसद अनुराग शर्मा, सांसद प्रवेश वर्मा, सांसद सुनील सिंह, सांसद कमलेश पासवान व सुब्रत पाठक, सांसद रवींद्र कुशवाहा, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन व फिल्म अभिनेता शेखर सुमन और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी देवघर पहुंचे।

654 एकड़ में फैला है देवघर एयरपोर्ट

सांसद और विमान के पायलट राजीव प्रताप रूढ़ी ने देवघर एयरपोर्ट की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि समुद्रतल से 802 फीट की ऊंचाई पर स्थित देवघर एयरपोर्ट फिलहाल 654 एकड़ में फैला हुआ है। 2620 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे है, जो एयरबस ए 320 और बोइंग 737 दोनों प्रकार के विमानों के लिए उपयुक्त है।

321 नियो विमानों को भी उतारा जा सकता है यहां

भविष्य में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के रूप में विकसित हो सकता है। यहां मध्य यूरोप तक अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाले नए इंजन विकल्प के साथ ए 321 नियो विमानों को भी उतारा जा सकता है। 2 एयरबस ए 320 के लिए एक एप्रन, टैक्सीवे और एक आइसोलेशन से सुसज्जित हवाई अड्डा का 4 हजार वर्ग मीटर में प्रति घंटे 200 यात्रियों की क्षमता वाले टर्मिनल भवन का निर्माण किया गया है।

रिफ्यूलिंग की व्यवस्था नहीं

देवघर हवाई अड्डा पर रिफ्यूलिंग की व्यवस्था नहीं है, जिस कारण विमान को पहले से ईंधन लेकर आना होगा। पूरब दिशा में हवाई पट्टी का उपयोग किया जा सकता है। देवघर हवाई अड्डे पर दुनिया की अत्याधुनिक लैंडिंग की व्यवस्था की गई है।

 

इसे भी पढ़ें : CWG 2022 में संकेत ने भारत को दिलाया पहला मेडल, जीता सिल्वर

इसे भी पढ़ें :बड़ी सुविधा : हर हाल में अब ट्रेनों में महिलाओं को मिलेगी कंफर्म सीट

इसे भी पढ़ें :सरेराह जेवर व्यवसायी को दाग दी गोली, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :RBI ने क्रेडिट-डेबिट कार्ड के लिए बनाए नए नियम!, जानें ग्राहकों को क्‍या मिलेगा लाभ

इसे भी पढ़ें :OMG ! भारत के इस अद्भुत झरने में ऊपर की ओर बहता है पानी… देखें वायरल वीडियो

इसे भी पढ़ें :World Breastfeeding Week 2022: कब मनाया जाएगा, जानें मां और शिशु के लिए स्तनपान के फायदे

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...