Kohramlive Desk : कल है बुद्ध पूर्णिमा। वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। बौद्ध धर्म के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा को गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तिथि को महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 16 मई 2022, सोमवार को है। बुद्ध पूर्णिमा का दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे बड़ा उत्सव होता है। बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 15 मई को दोपहर 12.45 बजे से शुरू होकर 16 मई को 09 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
पूजा विधि
पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व माना गया है। बुद्ध पूर्णिमा के सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें और बहते पानी में तिल प्रवाहित करें। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए। इस दिन दान-दक्षिणा का विशेष महत्व है।
व्रत के फायदे
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रदर्शन किए बिना व्रत पूरा नहीं होता। इसलिए इस दिन चंद्रदेव के दर्शन जरूरी होते हैं। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और चंद्रदेव की उपासना करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। इस दिन दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
Read More : अब ट्रेन में बच्चों के सोने का No Tension, रेलवे ने शुरू की यह सुविधा
Read More : Reliance Jio फिर नंबर वन पर, 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 Mbps का उछाल– ट्राई
Read More : Aashram 3 Trailer: 6 सीन्स में सारी हदें पार कर गईं ईशा गुप्ता, देखें…
Read More : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्या
Read More : रेलवे गार्ड अब बन गए Train Manager
Read More : पुराने Smart Phone पर मिलेंगे ‘फुल पैसे’, इन बातों का रखें ध्यान
Read More : Reliance Brands और ईटली के टॉड्स एस.पी.ए. के बीच हुआ फ़्रैंचाइज़ी समझौता
Read More : अनुराग गुप्ता बने ADG ट्रेनिंग, अजय कुमार सिंह को DG ACB का प्रभार