spot_img

टमाटर की कीमतें आसमान छू रही, कीमत 155 रुपये किलो तक पहुंची

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को भारत के प्रमुख महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमत 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। कोलकाता में टमाटर की कीमत सबसे अधिक दर्ज की गई और यहां टमाटर 148 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका। मेट्रो शहरों में अभी भी टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच हैं। कोलकाता में सबसे अधिक 148 रुपये प्रति किलोग्राम तो मुंबई में अभी सबसे कम 58 रुपये प्रति किलोग्राम है। रांची में 60 रुपये केजी , दिल्ली और चेन्नई में टमाटर की कीमत 110 रुपये प्रति किलोग्राम और 117 रुपये प्रति किलोग्राम है हालांकि इनमें अभी बदलाव होंगे। अगर देखा जाए तो टमाटर की कीमतों में पिछले एक पखवाड़े में 200 प्रतिशत से अधिक की भारी वृद्धि देखी गई है। दिल्ली में स्थानीय विक्रेता गुणवत्ता और इलाके के आधार पर 120-140 रुपये प्रति किलोग्राम तक टमाटर बेच रहे हैं। वहीं ऑनलाइन किराना शॉपिंग एप्लिकेशन ब्लिंकिट और स्विगी पर टमाटर की कीमत 140 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक थी। दिल्ली में, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों से आपूर्ति कम होने के बाद कीमत बढ़ गई। सरकार ने कहा है कि टमाटर की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी एक मौसमी घटना है और यह अगले 15 दिनों में कम हो जाएगी और एक महीने में सामान्य हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें : UGC ने असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के बदले नियम, देखें…

इसे भी पढ़ें : श्रावणी मेला के अवसर पर इस रूट पर चलेगी 3 ट्रेन, देखें…

इसे भी पढ़ें : रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में होगी झमाझम बारिश, 24 घंटों में…

इसे भी पढ़ें : जियो भारत 4जी मोबाइल लांचिंग से मुश्किल में एयरटेल

इसे भी पढ़ें : उषा मार्टिन देगा मुआवजा, किया यह ऐलान…

इसे भी पढ़ें : देवघर में गजब का अनोखा सा नजारा, सावन के पहले ही दिन उमड़ा कांवरियों का सैलाब

इसे भी पढ़ें : दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष…

इसे भी पढ़ें : दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष…

इसे भी पढ़ें : IAS और IPS के बाद अब 9 IFS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...

दो दिन में ब्लाइंड म’र्डर का खुलासा, अपने निकले ह’त्यारे…

Chatra : कहते हैं, अपने ही सबसे बड़ा सहारा...

टपकती छत से चमकती छत तक, रजरप्पा थाने की बदली तस्वीर…

Ramgarh(Prince Verma): बरसात की हर बूंद कभी रजरप्पा थाने...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...