Ranchi : राजधानी रांची के उषा मार्टिन में जान गंवाने वाले शत्रुघ्न महतो की पत्नी बलवंती देवी को मुआवजा 20 लाख रुपये देगी। वहीं पत्नी को स्थाई नौकरी, 2 बच्चों की ग्रेजुएशन तक पढ़ाई-लिखाई के लिए 5 हजार महीना, 5 लाख रुपये का परिवार का मेडिकल इंश्योरेंस भी कराई गई। वहीं जब तक पत्नी नौकरी जॉइन नहीं कर लेती तब तक उन्हें दिवंगत पति की आधी सैलरी मिलती रहेगी।

इससे पहले रांची के टाटीसिलवे में स्थित उषा मार्टिन गेट पर ग्रामीणों ने शत्रुघ्न महतो की डेड बॉडी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण बतौर मुआवजा 1 करोड़ रुपये, पत्नी को कंपनी में स्थायी नौकरी, दोनों बच्चे को पूरा पढ़ाई का खर्च देने की मांग पर अड़े हुए थे। मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिप सदस्य बिपिन टोप्पो, उपप्रमुख वीणा देवी, मुखिया सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इनकी पहल पर कंपनी प्रबंधक के साथ वार्ता हुई। वार्ता के बाद कंपनी ने मृतक शत्रुघ्न के आश्रितों को उक्त सुविधा देने का ऐलान किया।

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह का सबसे खास धराया, क्या बोले SP… देखें
इसे भी पढ़ें :अंगराबाड़ी में श्रावणी मेले का उद्घाटन, क्या बोलें डीसी… जानें
इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र में बड़ा हा’दसा, तीन गाड़ियों को रौं’दते हुए कंटेनर होटल में घुसा…
इसे भी पढ़ें : IPS प्रिया दूबे को मिली प्रोन्नति, बनीं ADG ट्रेनिंग…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में ग्रामीणों को काहे आया गुस्सा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : घर से निकली DSP की बेटी की मिली डे’ड बॉडी…










