spot_img

Toilet जाने पर दूल्हा दुल्हन को है पाबंदी, एक अनूठी परंपरा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

इंडोनेशिया के टीडॉन्ग समुदाय में प्रचलित है विवाह की यह अजीब और अनूठी परंपरा

कोहराम लाइव डेस्क : Toilet जाने पर दूल्हा दुल्हन को है पाबंदी, एक अनूठी परंपरा। हर धर्म और समाज में विवाह के अलग—अलग नियम प्रचलित हैं। सबकी अपनी-अपनी परंपराएं होती हैं। कहीं दूल्हा घोड़ी चढ़कर दुल्‍हन के घर बारात लेकर जाता है। कहीं दुल्हन को पाटे पर लेकर आया जाता है। कहीं-कहीं दुल्‍हन खुद घोड़ी पर सवार होकर दूल्‍हे के घर भी पहुंच जाती है। इससे इतर दुनिया में एक ऐसा भी देश है, जहां शादी की एक रस्म बहुत ही अजीब और अनूठी है।

Toilet जाने पर होती है पाबंदी

यहां दूल्हा—दुल्हन के Toilet जाने पर पाबंदी होती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया की। Toilet न जाने की ऐसी अनोखी रस्म का चलन इंडोनेशिया के टीडॉन्ग समुदाय में प्रचलित है। इस बिरादरी के लोग इस नियम को बहुत महत्वपूर्ण समझते हैं।  इसलिए वे इसे पूरी संजीदगी के साथ निभाते हैं।

इसे भी पढ़ें :Cancer की बढ़ती दर को रोकें, इन आदतों को आज ही छोड़ें

तीन दिनों तक रहती है रोक, माना जाता है अपशकुन

रिवाज के मुताबिक दूल्हा—दुल्हन शादी के बाद तीन दिन तक Toilet नहीं जा सकते हैं। ऐसा करना अपशकुन समझा जाता है। स्थानीय समुदाय के अनुसार शादी एक पवित्र समारोह है। Toilet जाने से उनकी पवित्रता भंग होती है। इससे नव वर—वधू अशुद्ध हो जाते हैं। नजर से बचाने की कोशिश इंडोनेशिया में ये रिवाज अदा करने का मुख्य कारण नव दंपत्ति को बुरी नजर से बचाना है।

इसे भी पढ़ें :भिलार : यहां हर घर में है Library, टूर में पढ़ने का भी लें आनंद

नकारात्मक शक्तियां से बचाव

समुदाय के अनुसार वॉशरूम को कई लोग इस्तेमाल करते हैं। वे शरीर की गंदगी को बाहर निकालते हैं। इसके चलते वहां नकारात्मक शक्तियां होती है। शादी के तुरंत बाद Toilet जाने से यही नकारात्मकता दूल्हा—दुल्हन में आने की आशंका रहती है। शादी टूटने का खतरा टीडॉन्ग समुदाय के अनुसार शादी के तुरंत बाद शौचालय का इस्तेमाल करने से नवविवाहित दंपत्ति का रिश्ता खतरे में पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : सुप्रीम कोर्ट से Arnab Goswami को मिली जमानत

खाने में कटौती

इस समुदाय के लोग कहते हैं कि नव वर—वधू को Toilet न जाना पड़े, इसके लिए उन्हें तीन दिन तक कम खाना—पीना दिया जाता है। समुदाय के लोग इस रस्म का कड़ाई से पालन करते हैं। वे ध्यान रखते हैं कि इस रस्म के चलते दूल्हा—दुल्हन को कोई तकलीफ न हो।

इसे भी पढ़ें :JPSC की मुख्य परीक्षा की कॉपियां रखें सुरक्षित : हाईकोर्ट

इसे भी पढ़ें :Social Media पर मांगा भीख, 17 दिनों में जुटाएं 50000 डॉलर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...