spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई बना IPL-13 का बॉस, दिल्ली कैपिटल्स को ऐसे चटाई धूल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : यूएई में खेले गए IPL के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई की टीम ने आसानी से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी दिल्ली की टीम सात विकेट पर 156 रन ही बना पाई। मुंबई ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाकर पिछले आठ साल में पांचवीं बार खिताब जीता। रोहित ने 50 गेंदों पर 68 रन बनाए जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं। ईशान किशन (19 गेंदों पर नाबाद 33 रन, तीन चौके, एक छक्का) ने फिर से अपना प्रभाव छोड़ा।

दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का पांचवां खिताब जीतकर IPL में अपनी श्रेष्ठता साबित की. इससे पहले मुंबई ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीता था।

रोहित शर्मा  ने  IPL 2020 धमाकेदार अंत किया  

rohit
rohit

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2020 का अंत धमाकेदार अंदाज में किया। प्लेऑफ से पहले चोटिल होने और फॉर्म को लेकर सवालों के घेरे में खड़े रोहित ने खिताबी मुकाबले में एक बार फिर से दमदार प्रदर्शन किया और मुंबई को पांचवीं बार चैंपियन बनाने में सफल रहे। दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। आईपीएल के 13वें सीजन के फाइनल के बाद इनामों की बारिश हुई। चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। फाइनल में हारी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 12.5 करोड़ रुपये का इनाम मिला।

mumbai indians
mumbai indians

इसे भी पढ़ें : Bihar में फिर एक बार नीतीशे कुमार, जानिए कौन कहां से जीता

कौन कितनी बार बना आईपीएल चैम्पियन

1. मुंबई इंडियंस – 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) कप्तान रोहित शर्मा
2. चेन्नई सुपर किंग्स – 3 बार (2010, 2011 और 2018) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
3. कोलकाता नाइट राइडर्स – 2 बार (2012 और 2014) कप्तान गौतम गंभीर
4. सनराइजर्स हैदराबाद – 1 बार (2016) कप्तान डेविड वॉर्नर

इसे भी पढ़ें : IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने खिताब पर जमाया कब्जा

2008-2020 के चैंपियंस की लिस्ट

2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)
2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)
2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)
2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)
2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)
2013 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 23 रनों से हराया)
2014 : कोलकाता नाइट राइडर्स (पंजाब को 3 विकेट से हराया)
2015 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 41 रनों से हराया)
2016 : सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु को 8 रनों से हराया)
2017 : मुंबई इंडियंस ( राइजिंग पुणे सुपरजायंट को 1 रन से हराया)
2018 : चेन्नई सुपर किंग्स (सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया)
2019 : मुंबई इंडियंस (चेन्नई को 1 रन से हराया)
2020 : मुंबई इंडियंस (दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया)

इसे भी पढ़ें : IPL : हैदराबाद को मिला 190 का लक्ष्‍य, वार्नर-गर्ग लौटे पै‍वेलियन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...