रांची : छठी JPSC की मुख्य परीक्षा की सभी उत्तरपुस्तिकाएं सुरक्षित रखने का झारखंड हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। जबतक सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तबतक सभी कॉपियों को सुरक्षित रखा जाए। हाईकोर्ट ने छठी JPSC की मुख्य परीक्षा के अंतिम परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने यह आदेश सुनाया है।
JPSC के सफल उम्मीदवारों का पता भी उपलब्ध कराएं
अदालत ने JPSC को सभी सफल उम्मीदवारों का पता भी प्रार्थी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि सभी सफल उम्मीदवारों को इस मामले में प्रतिवादी बनाया जा सके।
इसे भी पढ़ें : Fire : किसान के घर में लगी आग, रुपये-सामान जलकर खाक
263 अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट वकालतनामा दाखिल किया
सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि 24 सितंबर 2020 के आदेश के आलोक में मुख्य परीक्षा में सफल सभी 326 अभ्यर्थियों को सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया था। इसमें 263 अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में अपना वकालतनामा दाखिल कर दिया है। इसके लिए जेपीएससी सभी सफल अभ्यर्थियों का पता प्रार्थी को उपलब्ध कराएगी। इसके बाद अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 18 जनवरी की तिथि निर्धारित की है।
इसे भी पढ़ें : Fire : किसान के घर में लगी आग, रुपये-सामान जलकर खाक
इसे भी पढ़ें :SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स भर्ती परीक्षा 28 को, परीक्षा केंद्रों का…












