spot_img

रांची में बाइक चोर के बड़े रैकेट का खुलासा… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, चोरों की निशानदेही पर चोरी की 20 बाइकें बरामद की गई है। रांची के रुरल एसपी मो नौशाद आलम ने मीडिया को बताया कि लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थी। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने मामले को गंभीरता से लिया। ग्रामीण एसपी के निर्देशन में बुंडू SDPO अजय कुमार की देखरेख में टीम बनाई गई। टीम ने तमाड़ थाना क्षेत्र के भुईयांडीह चौक पर गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। एक बाइक पर सवार दो शख्स को रुकने का इशारा किया गया, बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगे। उन्हें पुलिस ने खदेड़ कर धर लिया। इनके नाम राकेश महतो और निलाम्बर उर्फ सांगा है। दोनों बुंडू के रहने वाले हैं। कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों टूट गये और राज उगला। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि बाइक चोरी की है और उसे बेचने जा रहे थे। इस काम के लिए उनका पूरा गिरोह काम करता है। बाइक चोरी करने और उसे औने-पौने दाम में बेच देना इस गिरोह की फितरत है। पहले भी कई बाइक चोरी कर बेच चुके हैं। उनकी निशानदेही पर उनके एक और साथी अनुज महतो को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 20 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रांची
रांची

बुंडू SDPO अजय कुमार, तमाड़ के सर्किल इंस्पेक्टर पिरदीप मिंज, तमाड़ थानेदार दीपक कुमार, एसआई चंदन कुमार, विक्रमादित्य पांडेय, एएसआई शिवजी मंडल, अजय प्रताप, सिरिल सांगा, रामाशंकर सिंह, हवलदार जितेंद्र कुमार, सिपाही रामचंद्र उरांव, सनातन सरदार, ससमत मुर्मू, रसिक लाल मुर्मू, अनिल कुमार, कोराली उरांव, प्रमोद कुमार साह, बरनावस होरो और ड्राइवर कमलेश सिंह की टीम ने यह उम्दा कामयाबी हासिल की है।

इसे भी पढ़ें :झेलनी पड़ेगी महंगाई की मार, फिर बढ़ेगा Toll Tax

इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी पलटी, मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें :NIA ने 13 जगहों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी, देखें क्या मिला

इसे भी पढ़ें :नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत, देखें क्या कहा

इसे भी पढ़ें :RBI ने CBI पर ठोका मोटा जुर्माना, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :7 मई को सेट थी ऋत्विक कंपनी के शरत बाबू की फील्डिंग, क्या बोले SP… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...