spot_img
spot_img
spot_img

अगले 5 दिनों तक आंधी- बारिश, इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : अगले 5 दिन तक आंधी बारिश का कहर जारी रहेगा। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड सहित देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश हो रही है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली है। शनिवार सुबह दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह तेज आंधी आई और भारी बारिश हुई। इससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) काले बादलों की घनी चादर में लिपट गया। जैसे-जैसे तूफानी मौसम ने जोर पकड़ा, कई क्षेत्रों में बिजली चली गई। खराब मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने दिल्ली आने वाली छह उड़ानों को जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया। इधर मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।अरब सागर से नमी के कारण हो रही बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि अरब सागर से नमी की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत में आज और कल ऐसा ही मौसम रहेगा। कल से इसका प्रभाव अधिकतर उत्तर प्रदेश में रहेगा और उसके अगले दिन से इसमें कमी आएगी। उत्तर-पश्चिमी भारत में 5 दिन आंधी-तूफान रहेगा।

आईएमडी की वैज्ञानिक ने आगे बताया कि दिल्ली में अगले 3-4 दिन आंधी-तूफान की आशंका है। हमने हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है लेकिन कल उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका और अन्य इलाकों में आंधी-तूफान रहेगा। मई में रही आंधी-बारिश से कई राज्यों से जान-माल के नुकसान की खबरें भी सामने आई है।आंधी-बारिश के कारण ट्रेनों के परिचालन पर भी असर

इधर शनिवार सुबह दिल्ली में हुई बारिश के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को देरी का सामना करना पड़ा, पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे से अधिक समय से पीछे चल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ( आईएमडी) ने एक ट्वीट में कहा, पूर्वोत्तर राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी और दक्षिण उत्तराखंड में बारिश/गरज, बिजली/तेज हवाएं जारी रहने की संभावना है।

 

 

दिल्ली हवाई अड्डे के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया, खराब मौसम के कारण, दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में भारी जलभराव हुआ है। मौसम विभाग ने दो से तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश की भी भविष्यवाणी की है और 30 मई तक लू चलने की संभावना नहीं है।

इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी पलटी, मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें :NIA ने 13 जगहों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी, देखें क्या मिला

इसे भी पढ़ें :नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए सीएम हेमंत, देखें क्या कहा

इसे भी पढ़ें :RBI ने CBI पर ठोका मोटा जुर्माना, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :7 मई को सेट थी ऋत्विक कंपनी के शरत बाबू की फील्डिंग, क्या बोले SP… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...