Kohramlive : मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। सपना के खिलाफ लखनऊ के आशियाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट ने सपना चौधरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। सूत्रों के अनुसार मंगलवार यानि आज सपना चौधरी कोर्ट में सरेंडर कर सकती हैं। फिलहाल वो लखनऊ पहुंच चुकी हैं।
क्या है पूरा मामला
13 अक्टूबर 2018 को एक दारोगा ने सपना पर धोखाधड़ी का इल्जाम लगाया था। उसने आरोप लगाते हुये अपनी शिकायत में कहा कि लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का एक डांस कार्यक्रम होना था जिसकी हजारों टिकट भी बिक चुकी थी। सपना चौधरी को एडवांस भी दे दिया गया था। लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंची, जिसकी वजह से कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। सपना ने इस कार्यक्रम के लिए जो एडवांस लिया था वो भी को वापस नहीं किया।
इससे पहले भी मिली थी जमानत
इससे पहले अदालत ने सपना की अंतरिम जमानत को बढ़ा दिया था। कोर्ट ने 20-20 हजार के दो मुचलके और इतनी ही रकम के निजी मुचलके पर जमानत को मंजूरी दी थी। इनके खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। बताते चले कि सपना चौधरी के इन दिनों एक के बाद एक लगातार गाने रिलीज हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : चलती कार में हार्ट अटैक से भाजपा विधायक की मौत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास…
इसे भी पढ़ें : चाहत और नफरत का नतीजा है खूंटी का ट्रिपल मर्डर…
इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो










