KohramLive : क्वीन एलिजाबेथ -II का आज यानी सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। ब्रिटिश समय के मुताबिक 11 बजे (भारतीय समय के अनुसार दिन के साढ़े तीन बजे) उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। क्वीन के पार्थिव शरीर को उनके दिवंगत पति प्रिंस फिलिप के बगल में दफन किया जाएगा। क्वीन के फ्यूनरल के बाद पूरे ब्रिटेन में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। यहां याद दिला दें कि क्वीन एलिजाबेथ-II ने बीते 8 सितंबर को अंतिम सांसे ली थी। वे 96 साल की थी।
उनके अंतिम संस्कार में दुनिया भर के अलग-अलग देशों के 500 से भी ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी क्वीन एलिजाबेथ-II की अंत्येष्टी में शामिल होंगी। फ्यूनरल में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीते 18 सितंबर को ही लंदन पहुंच चुकी थीं। वेस्टमिंस्टर हॉल में उन्होंने क्वीन को श्रद्धांजलि दी। लंदन के लैंकेस्टर हाउस में महारानी एलिजाबेथ II की याद में उन्होंने कंडोलेंस बुक पर साइन भी किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने बकिंघम पैलेस में ब्रिटेन के नए राजा किंग चार्ल्स III से मुलाकात की।
क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अवाला अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो, श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न, यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सला वॉन डर लेयन, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन हिल्ला लेंगे।
इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….
इसे भी पढ़ें : “दू रुपैया कमाते थे… सब उजाड़ दिया… अब का में खट के खाएं”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कॉल पर इनके मम्मी-पापा केवल रोते हैं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : केवल 12 हजार रुपये की खातिर कर डाला यह… देखें
इसे भी पढ़ें : 60 कॉलेज गर्ल्स का नहाने का वीडियो वायरल, लड़कियां बोलीं- “We want justice”… देखें वीडियो








