spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चाईबासा में नक्‍सलियों का तांडव, IED विस्‍फोट में तीन जवान शहीद

Date:

spot_img
spot_img

3 एयरलिफ्ट कर लाए गए रांची, कई और जख्‍मी  

चाईबासा : चाईबासा में नक्सलियों ने गुरुवार की सुबह लैंड माइन विस्‍फोट किया। इस घटना में पुलिस के तीन जवान शहीद हो गये हैं, जबकि तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। वहीं कई और जवान भी जख्‍मी हुए हैं। शहीद जवान हरद्वार साह पलामू  और किरन सुरी सिमडेगा जिले के रहने वाले हैं। घटना की पुष्टि झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने की है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। 3 घायल जवानों में गोड्डा के रहने वाले देवंद्र कुमार पंडित, खूंटी के रहने वाले दीप टोपनो, लातेहार के रहने वाले नीकू उरांव शामिल है। सभी घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया। सभी घायलों को मेडिका में भर्ती कराया गया है।

लांजी में विगत कई दिनों से पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा जवानों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। कई नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था और उनकी निशानदेही पर नक्सलियों द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए सिलेंडर बम से लेकर भारी मात्रा में आईडी बम भी बरामद किया था। मगर उसी क्षेत्र में आईडी ब्लास्ट की घटना में 3 जवान के शहीद होने की बड़ी घटना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के सफाए की रणनीति बनाई जा रही है। बता दें कि उस क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके जीवन कंडुलना ने हाल में ही सरेंडर किया था और उसकी निशानदेही पर हथियारों का जखीरा, बम आदि बरामद किया गया था।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग के साथ दोस्‍त और दो अन्‍य ने किया कुकर्म, तीनों पहुंचे हवालात 

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: