रांची : गुमला में डायन के नाम पर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या मामले का हाइकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। मामले में चीफ जस्टिस रवि रंजन ने कहा कि सरकार को अब गहरी नींद से जागना चाहिए। राज्य में डायन कुप्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान सही तरीके से नहीं चल रहा है।
Read More : पिता ने काट डाला बेटी की मुड़ी, कटा सिर लेकर पहुंचा थाना, वजह हैरान करने वाली
कोर्ट ने मुख्य सचिव, गृह सचिव, DGP और समाज कल्याण सचिव को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने पूछा है कि गुमला में हुई इस घटना के बाद क्या कार्रवाई की गई। सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।
कोर्ट ने मामला को काफी गंभीर माना है। चीफ जस्टिस ने झालसा की एक टीम को भी मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। ये टीम गुमला में घटना स्थल पर जाकर मामले की पड़ताल करेगी और हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश करेगी।
Read More : नाबालिग बेटे के सामने पड़ोसियों ने मां को बनाया हवस का शिकार, फिर किया ये…














