spot_img
spot_img
spot_img

आज से बदल गया इन ट्रेनों का टाइम टेबल, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोह‍राम लाइव डेस्‍क : आज यानी 1 दिसंबर से देश में ट्रेनों के टाइमिंग के अलावा बैंकिंग नियमों में भी बदलाव हुआ है। कई ट्रेनों के टाइम बदले गए है तो कई ट्रेनों की अवधि का विस्‍तार किया गया है। वहीं बैंकिंग में RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) सर्विस को अब 24 घंटे कर दिया गया है। अब आप 24 घंटे इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी अक्टूबर क्रेडिट पॉलिसी में RTGS को 24 घंटे शुरू करने का ऐलान किया है। एक बैंक से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के कई सारे विकल्प मौजूद हैं। इनमे सबसे ज्यादा पॉपुलर RTGS, NEFT और IMPS है। मालूम हो कि पिछले साल दिसंबर में ही NEFT को भी 24 घंटे के लिए शुरू किया गया था।

इसे भी पढ़ें :  रांची में फिर सेक्‍स रैकेट का खुलासा, तीन महिला समेत 4 धराए  

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में फेरबदल किया है। रेलवे ने गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल अब 28 दिसंबर तक चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी पूजा स्पेशल का विस्तार 31 दिसंबर तक और बांका-राजेंद्रनगर स्पेशल ट्रेन का 10 दिसंबर तक विस्‍तार किया गया है। वहीं भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस सुबह 11:50 बजे खुलेगी।

इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्‍वीर, देखिए दिखता है कैसा

भागलपुर – गांधीधाम साप्‍ताहिक ट्रेन का समय और रूट

गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मुंगेर, बरौनी, मुजफ्फरपुर, बाबू धाम मोतिहारी गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन 28 दिसंबर तक हर सोमवार सुबह 6:30 में भागलपुर से खुलेगी, वापसी में 25 दिसंबर तक हर शुक्रवार शाम 5:40 बजे चलेगी। इसके अलावा अब इस ट्रेन में जनरल क्लास में भी सफर करने वालों को हर हाल में आरक्षण कराना होगा।

इसे भी पढ़ें : कोहराम लाइव पर दिखाई गई दिनेश गोप की तस्वीर पर एसपी की मुहर

साहिबगंज – दानापुर इंटरसिटी का टाइम टेबल

साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी पूजा स्पेशल का विस्तार 31 दिसंबर तक हो गया है। पहले 21 से 30 नवंबर तक इसे चलाने की तारीख तय की गई थी। यह साहिबगंज से दोपहर 2:30 बजे खुलेगी व 3:58 बजे भागलपुर आएगी। यह रात 11:45 बजे दानापुर आएगी। दानापुर से सुबह 4:52 बजे खुलेगी और 11:10 बजे भागलपुर आएगी। वहां से 11:20 बजे खुलेगी और दोपहर 1:20 बजे साहिबगंज पहुंचेगी।

बांका-राजेंद्र स्पेशल ट्रेन अब 10 दिसंबर तक

बांका-राजेंद्रनगर स्पेशल का विस्‍तार 10 दिसंबर तक हुआ है। बांका स्पेशल सप्ताह में 3 दिन चलेगी। राजेन्द्र नगर से 1-9 दिसंबर के बीच हर सोमवार, मंगलवार और बुधवार को खुलेगी। बांका से 2-10 दिसंबर तक हर मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को खुलेगी।

विक्रमशिला एक्सप्रेस के टाइम में भी बदलाव

नए समय के मुताबिक मंगलवार से भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस सुबह 11:50 बजे खुलेगी। अब तक यह 11:15 बजे खुलती थी। आनंद विहार से भी अब यह दोपहर 2:40 की जगह दोपहर 1:15 बजे खुलेगी।

अन्य ट्रेनों का टाइम टेबल

जमालपुर-हावड़ा सुपर रात 8:56 बजे भागलपुर आएगी और 9:06 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी। तीन दिसम्बर को सूरत के लिए सुपरफास्ट सुबह 6:45 बजे खुलेगी। यह सुबह 9:25 बजे खुलती थी। रांची के लिए वनांचल एक्सप्रेस भी मंगलवार शाम 7:05 बजे भागलपुर से खुलेगी। यह बुधवार सुबह 8:30 बजे रांची पहुंचेगी। बुधवार को ही शाम 7:20 बजे रांची से चलकर गुरुवार सुबह 9 बजे भागलपुर पहुंचेगी। मालदा टाउन से किऊल तक भी इंटरसिटी मंगलवार से चलेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...