रांची : राजधानी रांची में एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। मामले में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा। इनमें तीन महिला व एक पुरुष शामिल है। सभी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। सभी ने देह व्यापार के अपराध को स्वीकार कर लिया है। अपार्टमेंट के कमरे से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्वीर, देखिए दिखता है कैसा
मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके से सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। जिसके बाद क्षेत्र में कुछ जगहों को चिन्हित कर नजर रखी जा रही थी। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि अशोक पूरम क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चल रहा है। जिसके बाद 2 महिला पदाधिकारियों के साथ पुलिस अवर निरीक्षक गौतम राणा, अशोकनगर टीओपी के प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छापामारी कर अपार्टमेंट के अंदर से 3 महिला एवं एक पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। तलाशी के दौरान कमरे से शराब की बोतल, कंडोम, सिगरेट समेत कई आपत्तिजनक सामान पुलिस ने बरामद किया है। अरगोड़ा थाना में सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इसे भी पढ़ें : कोहराम लाइव पर दिखाई गई दिनेश गोप की तस्वीर पर एसपी की मुहर












