Ranchi : बाबा भोलेनाथ की नगरी देवघर में इस साल श्रावणी मेले की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। देवघर और दुमका में दो महीने तक 9 हजार से ज्यादा पुलिस फोर्स और ऑफिसर तैनात रहेंगे। इस बार सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। DSP स्तर के 36 अधिकारियों की तैनाती करने की तैयारी है। वहीं इंस्पेक्टर स्तर के 120, सब इंस्पेक्टर और ASI 1181, सशस्त्र बल 1025, पुरूष लाठी बल 7712, महिला लाठी बल 890, होमगार्ड 1800 भी तैनात रहेंगे। इसी तरह RAF की 5 कंपनी, NDRF की 3 टुकड़ी, बम स्क्वायड की 4 टीम, अश्रुगैस दस्ता 4, अग्निशमन दस्ता 4, श्वान दस्ता 4 भी मुस्तैद रहेंगे। इस बार झारखंड जगुआर और ATS के जाबांज जवानों को भी झोंका जायेगा। इन सभी की तैनाती 30 जून से 1 सितम्बर तक के लिए की गई है। इस साल श्रावणी मेला 2 महीने तक चलेगा। पूरे सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटेरिंग खुद DGP अजय कुमार सिंह और IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर कर रहे हैं। दोनों आला अधिकारी सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं।
श्रावणी मेला को ध्यान में रखते हुये देवघर और दुमका में करीब 23 ओपी और 14 अस्थायी ट्रैफिक पोस्ट बनाये जायेंगे। ओपी और ट्रैफिक पोस्ट की कमान DSP स्तर के अधिकारी संभालेंगे। सभी ओपी क्लस्टर की तरह काम करेंगे। यहां पुलिसकर्मियों के साथ-साथ बिजली, सड़क, परिवहन एवं चिकित्सा के पूरे इंतेजाम रहेंगे। जसीडीह रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गये हैं। 30 जून से देवघर, दुमका और रेल धनबाद में पुलिसकर्मियों की तैनाती हो जायेगी। राज्य पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। 4 जुलाई से सावन शुरू है।
इसे भी पढ़ें :बहुचर्चित मॉब लिंचिंग के 10 गुनाहगारों को सुनाई जायेगी 5 जुलाई को सजा…
इसे भी पढ़ें :अब केवल 9 मिनट में Airport पर सामानों की चेक इन… जानें
इसे भी पढ़ें :भारत में 46 दिनों तक क्रिकेट का ”हाई फीवर”, 15 अक्टूबर को महासंग्राम… जानें
इसे भी पढ़ें :हिमाचल जाने से पहले जरूर जान लें यह…
इसे भी पढ़ें :सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू, 19 को तीज, जानें माह का त्योहार
इसे भी पढ़ें : खुद को ED का अफसर बता अश्वनी और निशांत ने क्या किया… जानें






