भारत में 46 दिनों तक क्रिकेट का ”हाई फीवर”, 15 अक्टूबर को महासंग्राम… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट पांच अक्तूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में खेला जायेगा। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। यहीं दोनों टीमें 2019 विश्व कप के फाइनल में आमने-सामने थीं। यही दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच अक्तूबर को टूर्नामेंट का पहला मैच खेलेंगी। वहीं, टीम इंडिया का पहला मैच 8 अक्तूबर को चेन्नई के ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। ड्रॉफ्ट शेड्यूल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। टीम इंडिया 15 अक्तूबर को अहमदाबाद के ग्राउंड में पाकिस्तान के साथ भिडेंगी।

इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। आठ टीमें पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं, वहीं बाकी दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालिफायर राउंड खेला जा रहा है, जिसमें सुपर सिक्स में छह टीमें पहुंच चुकी हैं। इनमें से दो टीमें भारत में होने वाले विश्व कप के मुख्य राउंड में भाग लेंगी। फिलहाल शुरुआती दो विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम इस विश्व कप से बाहर होने की कगार पर है। श्रीलंका और जिम्बाब्वे के मुख्य दौर में खेलने की संभावना सबसे ज्यादा है। 9 जुलाई को विश्व में शामिल होने वाली बाकी दो टीमों का भी फैसला हो जायेगा।

इस विश्व कप में सभी टीमें बाकी 9 टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनायेंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 12 नवंबर को खेला जायेगा। सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को मुंबई में और 16 नवंबर को कोलकाता में खेला जायेगा। फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। वहीं फाइनल मैच के लिए भी 20 नवंबर रिजर्व डे के रूप में रहेगा। सभी नॉकआउट मैच डे-नाइट मैच होंगे और स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे। सारे मैच कुल 10 मैदानों पर होंगे। अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली,हैदराबाद, कोलकाता चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु और मुंबई। गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे। यह अभ्यास 29 सितंबर से तीन अक्तूबर तक होगा।

इसे भी पढ़ें :हिमाचल जाने से पहले जरूर जान लें यह…

इसे भी पढ़ें :सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू, 19 को तीज, जानें माह का त्योहार

इसे भी पढ़ें : खुद को ED का अफसर बता अश्वनी और निशांत ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : शिक्षक नियुक्ति को लेकर नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : शादी के एक महीने बाद ही पत्नी को जिं’दा ज’लाया… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...