spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हिमाचल जाने से पहले जरूर जान लें यह…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में खूब बारिश हो रही है। बारिश ने तबाही मचा रखी है। कई घरों और सड़कों पर पानी ही पानी है। कुछ घर और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई। खबर है कि इस जोरदार बारिश की वजह से आई बाढ़ में दो लोगों की जानें चली गई, वहीं एक लापता है। कई गाड़ियां बह गई। मंडी जिले के औट के पास करीब 229 पर्यटक फंस गये थे। मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया। कांगड़ा शहर में जोरदार बारिश के चलते जहां-तहां पानी भर गया। रविवार को अचानक आई बाढ़ ने हिमाचल प्रदेश में कहर बरपा रखा है। शासन-प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि इन मार्गों पर चलने वाले लोग और पर्यटकों को यह सलाह दी जाती है कि वे पहाड़ों से सटे सड़कों के किनारे ना रहे, क्योंकि भूस्खलन/चट्टान गिरने का खतरा ज्यादा है। हिमाचल में बीते साल जुलाई माह में किन्नौर की सांगला घाटी में अचानक बाढ़ आई थी।

इधर, मौसम विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी थी कि तापमान में वृद्धि से अचानक बाढ़ में वृद्धि होगी। उन्होंने 2030 तक हिमालय क्षेत्र में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने और तीव्रता में 2-12 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान जताया है। इसके चलते अचानक बाढ़ की घटनाएं बढ़ेंगी, जिससे बड़े पैमाने पर भूस्खलन होगा। भारत में आकस्मिक बाढ़ का इतिहास रहा है। संभवतः ऐसी सबसे भयानक घटना साल 2013 में 13 से 17 जून के बीच उत्तराखंड में हुई थी। अचानक आई बाढ़ के कारण 5,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। आपदा मूल्यांकन के अनुसार, बाढ़ से 3.8 बिलियन डॉलर से अधिक का आर्थिक नुकसान भी हुआ था। साल 2018 में केरल में आई बाढ़ को भी भूल नहीं पाये होंगे। इस भीषण बाढ़ में 491 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 16 अन्य लापता हो गये। वहीं साल 2021 में उत्तराखंड में ऋषिगंगा में अचानक आई बाढ़ से 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें : खुद को ED का अफसर बता अश्वनी और निशांत ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : शिक्षक नियुक्ति को लेकर नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : शादी के एक महीने बाद ही पत्नी को जिं’दा ज’लाया… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : बहु ने की ऐसी करतूत कि खौल गया ससुर का खू’न, क्या कर डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर अंधाधुंध फा’यरिंग, क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :43 प्रशिक्षु उप समाहर्त्ताओं को भेजा गया जिलों में, देखें पूरी लिस्ट…

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग और दुमका को मिले नये कमिश्नर….

इसे भी पढ़ें :पटना के लिए रवाना हुई रांची-पटना वंदे भारत, लोगों ने लगाये वंदे मातरम् के नारे

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...