spot_img

राजधानी में मोहर्रम पर तगड़ा इंतजाम… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। हर चौक चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात किये गये हैं। कई जगहों पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिये पुलिस पूरी तरह से तैयार है। सिटी कंट्रोल में लगे सीसीटीवी से पूरे शहर में पैनी नजर रखी जायेगी। जिले के तमाम थानों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। किसी भी तरह के अफवाह या भड़काऊ पोस्ट करने वाले को चिन्हित कर कार्रवाई की जायेगी। करीब ढाई हजार फोर्स अतिरिक्त लगाये गये हैं। फायर बिग्रेड को भी अलर्ट कर दिया गया है।

सोमवार को रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं सीनियर एसपी किशोर कौशल की देखरेख में राजधानी में फ्लैग मार्च निकाला गया। कुछ ग्रामीण इलाकों में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं जिला और पुलिस प्रशासन ने अपील जारी कर आपसी भाईचारे में पर्व त्योहार मनाने का पैगाम दिया है। किसी भी तरह की अप्रिय सूचना की जानकारी मिलने पर तुरंत पास के थाने या अन्य पुलिस अधिकारी को देने की अपील की गई है। वहीं मुस्लिम समाज और मोहर्रम कमेटी से जुड़े  लोगों ने भी जिला प्रशासन के आदेश का सम्मान करते हुए यह तय किया है कि मेन रोड में तजिया जुलूस नहीं निकाला जाएगा। अपने अपने क्षेत्रों में ही तजिया निकाला जायेगा। अमन चैन के दुश्मन कुछ लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। वैसे लोगों की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। पुलिस प्रशासन की तरफ से 10 जून की घटना को देखते हुए विशेष निगरानी की जा रही है।

भीड़ भाड़ वाले इलाके पर भी ज्यादा ध्यान रखा जा रहा है। पार्किग और गाड़ियों की आवाजाही को लेकर भी कुछ बदलाव किये गये हैं। कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग भी लगाई गई है। कुछ इलाकों में बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।

इसे भी पढ़ें : यादगार होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव, सुनें क्या बोले हुक्मरान… (Video)

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी का ब्रूट*ल म*र्डर, राज खोलेगी गायब बिटिया… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...