Kohramlive : उत्तर बिहार में जहां मानसून मेहरबान है। वहीं प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में अब तक भारी बारिश नहीं हुई है। IMD ने गुरुवार को 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी कुछ जिलों में हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के जिलों में फिलहाल भारी बारिश के आसार नहीं है। इन इलाकों में अगले तीन-चार दिनों तक छिटपुट बरसात की ही संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार एक मानसून टर्फ बीकानेर, ग्वालियर से होकर गुजर रही है। सीधी, गया और बालुरघाट और वहां से उत्तर पूर्व की ओर अरुणाचल प्रदेश तक है। इस वजह से अगले दो से तीन दिनों तक बिहार के उत्तरी जिलों में मध्यम से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक आशीष कुमार के मुताबिक उत्तरी जिलों में व्यापक बारिश होने की उम्मीद है। जबकि दक्षिण जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। राज्य में बुधवार को चार लोगों की वज्रपात से मौत हो गई। कटिहार और अररिया में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं समस्तीपुर और बेतिया में भी एक-एक की जान चली गई।
इसे भी पढ़ें : केंद्र की मदद जरूरी, तभी झारखंड का और भला होगा : CM
इसे भी पढ़ें : DGP ने की हाई लेवल मीटिंग, क्या बोल गये… सुनें
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ से चुराई गई बाइक कोलकाता में बिकती है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ, खू’न कर दिया मैना देवी का… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पटना में स्कॉर्पियो बुक किया, रांची में बड़ा कांड कर गया… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में गरज, चमक के साथ बारिश का अलर्ट, घर से बाहर निकलने से बचें








