Hazaribagh(Sunil Sahu): गांव-देहात के भोले-भाले लोगों से अंगूठा लगा उनके खाते से पैसा उड़ा लेने वाले एक बड़का फ्रॉड के कई किस्से लोगों की जुबां में दफन है। जब गांव के कुछ लोगों ने जुबां खोली तो चौंकाने वाले मामले सामने आये। बाबा साहेब अंबेडकर आवास के नाम पर गरीब-गुर्गों के खाते से आधे पैसे निकाल लिये जा रहे हैं। सिस्टम से अनजान और अनपढ़ लोगों को यह बोल झांसे में लिया जाता है कि उनके नाम वृद्धा पेंशन बनवा देगा। लोगों के अंगूठा लगाते ही उनके खाते से अंबेडकर आवास के रुपये गटक जाते हैं। गांव की एक महिला फुदका देवी ने खुलासा किया कि उसके घर बरियातू गांव का जागेश्वर कुमार आया। उसने खुद को मीडिया प्रभारी बताया। उसके पास एक मशीन भी थी। उसके पिता का नाम प्रदीप साव है। उसने कहा कि वो उसका वृद्धा पेंशन बनवा दिया है। 20 हजार रुपये उसके खाते में आ गया है। अंगूठा लगा तो पैसा मिल जायेगा। यह बोल उससे चार जगह अंगूठा लगवा लिया। फुदका देवी ने कहा कि उसके खाते में बाबा साहेब अंबेडकर आवास का 40 हजार रुपये आया था।
यह रुपये प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा दिया गया था। यह रुपया खाते में इसी साल 10 नवम्बर को आया था। ठीक इसके 1-2 दिन बाद जागेश्वर उसके घर आया और झूठी कहानी गढ़ उसके 20 हजार रुपये खाते से उड़ा ले गया। फुदका देवी की उमर भी इतनी नहीं हुई है कि उसे वृद्धा पेंशन मिले। फुदका का इल्जाम है कि पैसा मांगने पर उसे डराया जाता है। यह सब गड़बड़ हो रहा है हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के गर्री खुर्द गांव में रहनेवाले कुछ लोगों के साथ। इसी गांव में रहनेवाले बैजनाथ राणा की मां पतवा देवी मर गई थी। उन्हें फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र थमा दिया गया। वहीं उनसे रुपये ठग लिये गये। जागेश्वर के कई किस्से गांव के मुखिया से लेकर थानेदार तक गये है। मुखिया और थानेदार ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ इंसाफ होगा। सुनें क्या बोली फुदका देवी और उसके पति धनी महतो एवं मुखिया …
इसे भी पढ़ें :पलक झपकते ही चालक,Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये
इसे भी पढ़ें :Pearls में फंसे हैं आपके पैसे तो इस दिन खाते में आएंगे रुपये! पढ़ लें ये जरूरी खबर
इसे भी पढ़ें :पंजाब में गन कल्चर पर लगेगा विराम, अबतक 899 लाइसेंस रद्द
इसे भी पढ़ें :कातिलाना हमला, हालत नाजुक
इसे भी पढ़ें :विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर : गर्वनर रमेश बैस












