Ranchi : झारखंड के गर्वनर रमेश बैस और CM हेमंत सोरेन महीनों बाद एक ही मंच पर दिखे। मौका था झारखंड स्थापना दिवस का। समारोह में गर्वनर ने उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित भाकपा माले विधायक विनोद कुमार सिंह की प्रशंसा कर उन्हें आदर्श जनप्रतिनिधि बताया। विनोद बगोदर के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से आम जनता की आकांक्षा जुड़ी रहती है, इसपर उन्हें खरा उतरना चाहिये। गर्वनर रमेश बैस ने कहा कि बिहार राज्य के पुनर्गठन से झारखंड देश का 28वां राज्य बना। झारखंड अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति कृतज्ञ है। जनप्रतिनिधि का आचरण गरिमापूर्ण होना चाहिए। जनप्रतिनिधि विकास के लिए उत्तरदायी हैं। जनप्रतिनिधि होना सम्मान की बात है। विधायकों का दायित्व है कि वे सजग रहें। वे जनता की आवाज बने और सरकार से उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है।
समारोह में मौजूद CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अगल झारखंड प्रांत शिबू सोरेन के संघर्ष का परिणाम है। अविभाजित बिहार में ऐसी समस्याएं पैदा हुई कि झारखंड अलग राज्य बना। यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक लंबे समय तक शोषण का शिकार हुये। विधानसभा में सभी सदस्यों की बराबर भूमिका है। पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका राज्य के विकास के लिए जरूरी है। कार्यपालिका के साथ विधायिका को भी आगे आना होगा। झारखंड रुकने वाला राज्य नहीं है। आवश्यकता है कि हम ऐसी लकीर खींचे।
इससे पहले झारखंड स्थापना दिवस का उद्घाटन गर्वनर रमेश बैस ने किया। वहीं CM हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद थे। झारखंड विधानसभा के कर्मियों को भी उत्कृष्ट कर्मी का का सम्मान मिला।
इसे भी पढ़ें : जीजा ने साली का होंठ काटा, बमक गई, फिर क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : सभी सदस्य दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करें : गर्वनर रमेश बैस
इसे भी पढ़ें : 71 हजार युवाओं को PM नरेंद्र मोदी ने दिए नियुक्ति पत्र
इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News : DTO रेस में, चोरदाहा पोस्ट के पास क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो








