UP: बलरामपुर में कोरोना पीड़ित के शव को घर ले जा रहे परिजनों ने तुलसीपुर हाईवे पर स्थित राप्ती नदी में फेंक दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मामले की जांच के आदेश दिए गए। एडीएम एके शुक्ल ने मामले की जांच कर सीएमओ को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थ नगर निवासी संजय कुमार और उसके एक साथी के खिलाफ देहात कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है।
In UP’s Balrampur district, video of body of man being thrown in the river from a bridge has surfaced. The body was of a man who succumbed to Covid on May 28. pic.twitter.com/DEAAbQzHsL
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) May 30, 2021
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि जांच के बाद यह पता चला कि शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थ नगर निवासी प्रेम नाथ मिश्रा को गत 25 मई के दिन सांस लेने में दिक्कत हुई थी। उनके भतीजे संजय कुमार ने प्रेमनाथ को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 28 मई को प्रेमनाथ की मौत हो गई। 29 मई की दोपहर प्रेमनाथ का शव भतीजे संजय कुमार ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत प्राप्त किया। शव को घर ले जाते समय संजय कुमार तथा उसके साथी ने बारिश के बीच शव पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया और फरार हो गए। शव को फेंकने के दौरान कार से गुजर रहे कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर ही जांच में इसका खुलासा हुआ।
Read More :सचिवालय में बम की खबर से हड़कंप, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ परिसर, जांच में निकला ये…
Read More :अगर बच्चों को हो रही हैं फुंसियां? न करें नजरअंदाज, हो सकता है ये…






