Maharashtra: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आई, जिससे हड़कंप मच गया। रविवार लगभग 12:40 बजे, डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम में एक अज्ञात कॉलर का फोन आया कि मंत्रालय में बम रखा गया है। मंत्रालय में बम रखने की खबर के बाद मंत्रालय भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मुंबई पुलिस के जवानों को अलर्ट कर दिया गया। बम निरोधक दस्ता भी महाराष्ट्र सचिवालय पहुंच गया। पूरे परिसर काे सुरक्षाबलों ने घेर लिया। बम निरोधक दस्ते समेत जवानों ने पूरे परिसर की खास छान मारी, मगर कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि नागपुर के सागर नामक किसी शख्स ने फोन कर सचिवालय में बम होने की जानकारी दी थी। फिलहाल सचिवालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि कॉल करने वाले युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Read More : देखिए, कल रात क्यों शबनम ने पी लिया जहर…
Security beefed up at the Mantralaya building after a bomb threat call was received by the Disaster Management Control Room: Mumbai Police pic.twitter.com/oDurUVa5iM
— ANI (@ANI) May 30, 2021
मुंबई पुलिस अलर्ट
हाल ही में मुंबई में एंटीलिया केस हुआ था, ऐसे में सचिवालय में बम की खबर से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं। हालांकि, अभी ये मामला फर्जी कॉल का लग रहा है लेकिन फिर भी एजेंसियां अलर्ट हैं। पता लगाने की कोशिश हो रही है आखिर किसने फोन कर सचिवालय में बम रखने की खबर दी और उसका क्या मकसद था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ऐसे में कहा जा रहा है कि ये झूठी खबर हो सकती है या किसी शरारती तत्व की हरकत हो सकती है।
Read More :कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को मोदी सरकार का तोहफा, 10 लाख, फ्री शिक्षा समेत मिलेगा ये लाभ…




