पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मा’रा… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बड़े नामों में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुजफ्फराबाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आये थे और उन्होंने बुर्का पहन रखा था। हमला इतना तेज और अचानक था कि हमजा को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

ट्रैफिक जाम में फंसी थी कार, तभी बरसी गोलियां

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना मुजफ्फराबाद के AISS कॉलेज के बाहर हुई। हमजा की कार सड़क पर जाम में फंसी हुई थी। इसी दौरान हमलावरों ने कार को निशाना बनाते हुये कई राउंड फायरिंग की। गोलियों से छलनी हमजा बुरहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमले के बाद हमलावर फरार हो गये।

पढ़ाई के नाम पर गया था पाकिस्तान, बना आतंकी कमांडर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमजा बुरहान का असली नाम अर्जुमंद गुलजार डार था और वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के रत्नीपोरा का रहने वाला था। साल 2017 में वह उच्च शिक्षा के नाम पर पाकिस्तान गया था, लेकिन बाद में आतंकी संगठन अल-बद्र में शामिल हो गया। कुछ ही समय में वह संगठन का कमांडर बन गया। भारत सरकार ने साल 2022 में उसे आतंकवादी घोषित किया था। रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि पाकिस्तान में वह अपनी पहचान छिपाने के लिए एक स्कूल में प्रिंसिपल के तौर पर काम कर रहा था और अपने लोगों के बीच “डॉक्टर” नाम से जाना जाता था। हमजा दक्षिण कश्मीर में युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और आतंकी संगठनों में भर्ती कराने का काम करता था।

बड़े आतंकियों का करीबी था हमजा

हमजा बुरहान को कई कुख्यात आतंकियों का करीबी माना जाता था। इनमें अबू दुजाना, अबू कासिम, Burhan Wani और Zakir Musa जैसे नाम शामिल हैं। उसकी मौत को पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पुलवामा हमला: जब देश ने खोये थे 40 जवान

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। विस्फोटकों से भरी कार CRPF बस से टकराई थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गये थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

इसे भी पढ़ें : 9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

इसे भी पढ़ें : डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

इसे भी पढ़ें : सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुधा दूध भी हुआ महंगा… जानें नये रेट

Ranchi : अमूल और मदर डेयरी ने दूध की...

9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

Kohramlive : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”...

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...

सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…

UP : यूपी में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को...