Kohramlive : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस संगठन का एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। अकाउंट पर अब “Account Withheld” का नोटिस दिखाई दे रहा है, जिसमें बताया गया है कि यह कार्रवाई एक कानूनी मांग के तहत की गई है। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट साझा करते हुये इस कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने तंज कसते हुये लिखा कि जैसा अनुमान था, संगठन का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है।
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स का बड़ा दावा
हालांकि X अकाउंट ब्लॉक होने के बावजूद इंस्टाग्राम पर इस संगठन की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। दावा किया जा रहा है कि इसके फॉलोअर्स 1.35 करोड़ (13 मिलियन+) से अधिक हो चुके हैं। इसी आंकड़े के आधार पर कहा जा रहा है कि CJP ने इंस्टाग्राम पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आधिकारिक अकाउंट से भी ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं, जिनके करीब 88 लाख फॉलोअर्स बताये जाते हैं।
क्या है पूरा विवाद?
इस पूरे ट्रेंड की शुरुआत एक कथित टिप्पणी से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक सुनवाई के दौरान की गई बात को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश किया गया। इसी कथित टिप्पणी के बाद “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम का व्यंग्यात्मक डिजिटल आंदोलन सामने आया, जिसे युवाओं की नाराजगी और बेरोजगारी के मुद्दों से जोड़कर देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉन्च के सिर्फ 24 घंटों के भीतर इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हजारों रजिस्ट्रेशन हो गये थे। कुछ ही दिनों में यह सोशल मीडिया पर एक बड़ा वायरल ट्रेंड बन गया और खासकर जेन-जी यूजर्स के बीच चर्चा का केंद्र बन गया।
सियासत और सोशल मीडिया में बहस तेज
जहां एक तरफ इसे व्यंग्य और डिजिटल विरोध का रूप बताया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इसके तेजी से बढ़ते प्रभाव और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं ने इसे एक गंभीर ऑनलाइन बहस में बदल दिया है। अब X अकाउंट के भारत में ब्लॉक होने के बाद यह मामला और भी ज्यादा सुर्खियों में आ गया है, और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं जारी हैं।
The CJI was not misquoted. He exactly spoke what was reported.@CJP_2029 codemns the CJI comments completelypic.twitter.com/xZfMK9wdbx
— Nagrik 🇮🇳 (@indian_nagrik) May 17, 2026
इसे भी पढ़ें : 9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…
इसे भी पढ़ें : सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…
इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…
इसे भी पढ़ें : इन अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, DC ने किया शोकॉज






