IRCTC शुरू करेगा नेपाल दर्शन यात्रा का विशेष पैकेज, क्या-क्या शामिल… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : IRCTC श्रद्धालुओं और घूमने-फिरने के शौकीन यात्रियों के लिए खास धार्मिक पर्यटन पैकेज लेकर आया है। अब भारत गौरव ट्रेन के जरिये यात्रियों को नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराये जायेंगे। “पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा” नाम से शुरू किये जा रहे इस विशेष पैकेज को सामान्य ट्रेन सेवा की तरह नहीं, बल्कि एक गाइडेड टूरिज्म पैकेज के रूप में तैयार किया गया है। इसमें यात्रा, ठहरने, भोजन और दर्शनीय स्थलों के भ्रमण की सुविधा शामिल रहेगी।

पहले चरण में इंदौर से चलेगी ट्रेन

IRCTC के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पहले चरण में यह यात्रा इंदौर से शुरू होगी। इसके बाद दूसरे चरण में लखनऊ, प्रयागराज समेत अन्य शहरों के यात्रियों के लिए भी तारीखों की घोषणा की जायेगी।

9 रात और 10 दिन का होगा टूर

यह धार्मिक और पर्यटन यात्रा कुल 9 रात और 10 दिन की होगी। इस दौरान यात्रियों को नेपाल के कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा।

यात्रा में शामिल प्रमुख स्थल—

  • काठमांडू
  • पशुपतिनाथ मंदिर
  • पोखरा
  • चितवन नेशनल पार्क
  • मनकामना मंदिर

श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों के लिए खास पैकेज

IRCTC का कहना है कि यह पैकेज सिर्फ तीर्थयात्रियों ही नहीं, बल्कि नेपाल की प्राकृतिक खूबसूरती और संस्कृति को करीब से देखने के इच्छुक पर्यटकों के लिए भी आकर्षक विकल्प साबित होगा। यात्रा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और बुकिंग की तारीखें जल्द जारी की जायेंगी।

इसे भी पढ़ें : ‘मुर्दा’ समझकर जिसे दफनाया, वह लौटा घर, सभी दंग…

इसे भी पढ़ें : पत्नी-सास-ससुर और बच्चे को जिंदा ज’लाने की कोशिश, आरोपी फरार…

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

इसे भी पढ़ें : दवा दुकानों की हड़ताल, यहां मिल रही हैं जरूरी दवाइयां…

इसे भी पढ़ें : रांची में महिला पर चा’कू से ह’मला, नाबालिग समेत ये 3 धराये… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मुर्दा’ समझकर जिसे दफनाया, वह लौटा घर, सभी दंग…

Khunti : खूंटी से एक ऐसा मामला सामने आया...

पत्नी-सास-ससुर और बच्चे को जिंदा ज’लाने की कोशिश, आरोपी फरार…

Patna : पटना सिटी इलाके से एक दिल दहला देने...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण...

दवा दुकानों की हड़ताल, यहां मिल रही हैं जरूरी दवाइयां…

Bihar : ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और केंद्र सरकार...