spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Gujrat News : अपनी ही बच्ची को तीसरे माले से नीचे फेंका… फिर जो हुआ देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : गुजरात के अहमदाबाद के असरवा इलाके में रविवार को दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही तीन माह की बीमार बच्ची को तीसरी मंजिल से नीचे फेंककर उसकी जान ले ली। एफ डिवीजन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीपी पिरोजिया ने बताया कि यह घटना अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में हुई। फिलहाल आरोपी मां को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

दो सप्‍ताह से अस्‍पताल में भर्ती थी बच्‍ची

पिरोजिया ने बताया कि शुरुआत में आरोपी मां ने अस्पताल प्रशासन को बच्ची के लापता होने का दावा करके गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब CCTV फुटेज चेक की गई तो स्थिति साफ हुई। उन्होंने बताया कि मृतक बच्ची का नाम अमरीन है और वह सिविल अस्पताल में पिछले दो सप्ताह से भर्ती थी। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मां अपनी बेटी को लेकर गैलरी की ओर जाती और फिर खाली हाथ वापस आती हुई देखी जा सकती है। इसके बाद अमरीन का शव अस्पताल के कर्मचारियों को ग्राउंड फ्लोर पर मिला था। पूछताछ के बाद महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

थाने में बच्‍ची के पिता ने दी जानकारी

पिजोरिया ने बताया कि रविवार को शाहीबाग पुलिस थाने में इसे लेकर बच्ची के पिता ने जानकारी दी थी। इसके बाद मामले में FIR दर्ज की गई। उसके अनुसार, मृतक बच्ची जन्म के तुरंत बाद बीमार हो गई थी। इसके कारण वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया। वहां वह 24 दिनों तक भर्ती रही थी। बच्चे के पिता आसिफ ने पुलिस को बताया था कि वडोदरा के डॉक्टरों ने दूषित पानी के सेवन को बीमारी का कारण बताया था। बाद में जब बच्ची की हालत बिगड़ गई तो उसे 14 दिसंबर को नदियाड के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उसे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। FIR में बताया गया है कि बच्ची की आंत का एक हिस्सा उसके पेट से बाहर निकल आया था।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली कांड में मृतका की सहेली का बड़ा खुलासा… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : रांची से हावड़ा 4 घंटे 55 मिनट में, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : रूह कंपाने वाला दिल्ली कांड : थानेदार ने नापी दूरी तो…

इसे भी पढ़ें : नारायणपुर में बवाल, समझाने गये एसपी का सिर फोड़ा…

इसे भी पढ़ें : हफुआ गांव का दामाद लफुआ निकला, सास को करवा दिया अंदरे… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : Punjab News : CM आवास के पास मिला जिंदा बम, इलाका सील… देखें

इसे भी पढ़ें : Rajouri Attack: कल जहां बरसी ताबड़तोड़ गोलियां, आज वहां फटा IED… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...

PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...