KohramLive : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सोमवार को बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच खूब मारधाड़ हुई। हिंसा पर उतारू भीड़ ने एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर दी। बवाल होता देख समझाने-बुझाने गई पुलिस पर भी हमला कर दिया गया। नारायणपुर के SP सदानंद कुमार को भी नहीं बख्शा गया। उनका सिर फूट गया। उन्हें टांके लगे। वहीं पत्थरबाजी में थानेदार सहित कई पुलिसवाले जख्मी हो गये। जख्मी थानेदार को बेहतर इलाज के लिये जगदलपुर रेफर किया गया है।
घटना को लेकर हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि नारायणपुर के एडका पंचायत के गोर्रा गांव में रविवार को एक समाज के लोग बैठक कर रहे थे। वहीं एक मुद्दा को लेकर दूसरे समाज के लोगों से उनका झगड़ा हो गया। बात इतनी बिगड़ गई कि मारधाड़ शुरू हो गई। मौके पर आई पुलिस को भी नहीं छोड़ा गया। इस घटना को लेकर सोमवार को दुखी एक समाज के द्वारा बंद का ऐलान किया गया था। बंद को देखते हुए कई छोटे-बड़े पुलिस अधिकारी सुबह से ही मुस्तैद थे। आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। प्रदर्शन कर रहे लोग अचानक बिदक गये और एक धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस प्रशासन के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये थे। खबर लिखे जाने तक स्थिति काबू में थी।
इसे भी पढ़ें : Punjab News : CM आवास के पास मिला जिंदा बम, इलाका सील… देखें
इसे भी पढ़ें : Rajouri Attack: कल जहां बरसी ताबड़तोड़ गोलियां, आज वहां फटा IED… देखें
इसे भी पढ़ें : परिवार संग रजरप्पा पहुंचे CM हेमंत सोरेन, क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : एक्ट्रेस ईशा आलिया के पति का दावा निकला झूठा… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 49 गांव में आदमखोर तेंदुए का डर, बुलाये गये मशहूर शिकारी अली… देखें
इसे भी पढ़ें : बेशक, कोई कोर्ट छोटा या बड़ा नहीं होता, भारतीय भाषा में ही बहस जरूरीः कानून मंत्री
इसे भी पढ़ें : 5 साल की बच्ची का खू*नी निकला 14 साल का बच्चा… देखें




