spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हफुआ गांव का दामाद लफुआ निकला, सास को करवा दिया अंदरे… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Sunil Sahu) : सब्जी बेचने वाली रूदनी देवी के घर से करीब 1 करोड़ रुपये का अफीम मिला। वहीं घर के दूसरे कमरे में रखे 13 लाख रुपये कैश भी मिले। रूदनी देवी का पति कामेश्वर साव मेहनत मजदूरी करने दूसरे स्टेट में गया है। अफीम की तस्करी में रूदनी देवी का दामाद ज्ञानी साव जुटा है। वह चतरा के हफुआ गांव का रहनेवाला है। ससुराल को सेफ जोन समझा और यहीं से दिल्ली और कोलकाता अफीम और ब्राउन शुगर सप्लाई करता था। उसका ससुराल हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के घोलटावीर टोला में है। घर में मिले नकद 13 लाख रुपये इस बात की गवाह है कि ज्ञानी साव बड़का सप्लायर है। बीते कुछ दिनों में उसने कहां, कैसे और किन्हें अफीम और ब्राउन शुगर बेचा, इस बिंदु पर पुलिस जानकारी जुटा रही है। इस बात का खुलासा आज हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने किया।

उन्होंने बताया कि बरामद 19 किलो 400 ग्राम अफीम की कीमत खुले बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये है। हजारीबाग पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ जोरदार अभिनयान चला रखा है। कुछ दिन पहले हजारीबाग बस स्टैंड से 30 लाख रुपये मूल्य के अफीम मिले थे। यह अफीम दिल्ली ले जाया जा रहा था। वहीं पेलावल से बड़े तादाद में ब्राउन शुगर जब्त किये गये थे। दो सौदागरों को भी धरा गया था।

केरेडारी को अफीम का बड़ा ठिकाना बनाये जाने को लेकर मिली गुप्त सूचना पर पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने बड़कागांव के CCR डीएसपी आरिफ एकराम की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम में बड़कागांव के सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह और केरेडारी थानेदार साधनचंद्र गोराई को भी शामिल किया गया। टीम ने केरेडारी के घोलटावीर टोला में कामेश्वर साव के घर में रेड किया। कामेश्वर खुद परदेश में है। वहीं उसकी पत्नी रूदनी देवी सब्जी बेचने गई थी। घर में केवल उसकी बेटी थी। बेटी की शादी चतरा के हफुआ गांव में रहनेवाले ज्ञानी साव से हुई है। दामाद ज्ञानी पूरा लफुवा है। वह नशे का बड़ा कारोबारी है। ससुराल को सेफ जोन मान यहीं से धंधा करना शुरू कर दिया। उसका केरेडारी से चतरा आना-जाना लगा रहता था। घर में मिले अफीम को बाहर लाकर उसे तौला गया, वहीं मिले नोटों की गिनती करने पर 13 लाख मिले। ज्ञानी की सास रूदनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुनें क्या बोले, पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे…

इसे भी पढ़ें : नारायणपुर में बवाल, समझाने गये एसपी का सिर फोड़ा…

इसे भी पढ़ें : Rajouri Attack: कल जहां बरसी ताबड़तोड़ गोलियां, आज वहां फटा IED… देखें

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: