Kohramlive : UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही दो छात्राएं और एक छात्र की हुई मौत के बाद तहलका मच गया। दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में ठहरे पानी में डूब जाने से इनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची सांसद स्वाति मालीवाल ने मीडिया से कहा कि “तीन छात्रों की मौत कोई दुर्घटना नहीं है, बल्कि ये एक हत्या है। इसमें FIR दर्ज होनी चाहिये। घटना को लेकर मंत्री से लेकर मेयर तक की जवाबदेही तय होनी चाहिए।” सांसद ने पीड़ित दुखी परिवार को 1-1 करोड़ रुपये बतौर मुआवजा देने की डिमांड की है। वहीं हादसे के बाद सड़क पर उतरे छात्रों ने 5-5 करोड़ मुआवजे की डिमांड रखी है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि “देश के कोने-कोने से छात्र कुछ बनने का सपना लेकर दिल्ली आते हैं, लेकिन पानी में डूबने की वजह उनकी जान चली जाती है। बड़े-बड़े मंत्री एसी कमरे में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। सरकार का कोई भी मंत्री यहां नहीं आया, उन्हें इस घटना के लिए बच्चों से माफी मांगनी चाहिये।” वहीं मामले में दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने संभागीय आयुक्त से मंगलवार तक घटना के हर पहलू को शामिल करते हुये एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। खबर है कि दिल्ली पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक और कोऑर्डिनेटर को अपनी कस्टडी में ले लिया है। केस दर्ज कर पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। वहीं, हादसे को लेकर उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा कि ऐसी घटनाएं आपराधिक लापरवाही, एजेंसियों और विभागों द्वारा रखरखाव में कमी की ओर इशारा करती हैं। डिवीजनल कमिश्नर से मंगलवार तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
#WATCH दिल्ली: कल एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की मौत के विरोध में छात्र ओल्ड राजिंदर नगर में एकत्र हुए। pic.twitter.com/pvtN1xHNZH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2024
#WATCH ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने के बाद वहां तलाशी और बचाव अभियान जारी है। कई छात्रों के फंसे होने की आशंका: दिल्ली अग्निशमन विभाग
(सोर्स: दिल्ली अग्निशमन विभाग) https://t.co/3D61lr4aNe pic.twitter.com/7Eqi18QPtV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2024
#WATCH दिल्ली: ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण तीन छात्रों की मृत्यु होने पर छात्रों विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों मिलने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल घटनास्थल पहुंचीं। pic.twitter.com/f1puiYA4ox
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2024
इसे भी पढ़ें :NIA के छापे में मिली लाखों नकदी… जानें
इसे भी पढ़ें :मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक बरसी कृपा, हेमंत कैबिनेट में कई अहम फैसले
इसे भी पढ़ें :वोटर लिस्ट में कल से अपना नाम ऐसे चेक करें
इसे भी पढ़ें :जेलर सस्पेंड, वजह चौंकाने वाली…
इसे भी पढ़ें :अब Bar and Restaurant में ”इनकी” नो एंट्री
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर प्लान बनते ही बाहर बरसी गो’लियां… जानें
इसे भी पढ़ें :रंगदारी नहीं मिलने पर फा’यरिंग और घर में मा’रा ब’म
इसे भी पढ़ें :बड़ा फैसला : अग्निवीरों के लिये बेहतरीन मौका… जानें
इसे भी पढ़ें :NIA के छापे में मिली लाखों नकदी… जानें
इसे भी पढ़ें :बड़ा फैसला : अग्निवीरों के लिये बेहतरीन मौका… जानें
इसे भी पढ़ें :NIA के छापे में मिली लाखों नकदी… जानें





