Ranchi : आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए झारखंड में #NaamJancho Voter Verification Drive अभियान की कल यानी 25 जुलाई से शुरू की जा रही है। Online या SMS के माध्यम से भी वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिये अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ECI <Space> <EPIC Number> लिखकर 1950 पर सेंड करना होगा। हरेक बूथ पर वोटर अपना नाम चेक कर सकते हैं। सभी बूथों पर BLO प्रकाशित प्रारुप के साथ मौजूद रहेंगे, नागरिक बूथ पर प्रकाशित प्रारुप में अपना नाम जांच सकते हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार एवं रांची के DC राहुल कुमार सिन्हा ने साझा तौर पर वोटर से अपील की है कि कल दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच #NaamJancho अभियान का हिस्सा बनें और सोशल मीडिया में अपने फोटो, वीडियो और रील पोस्ट करें।
ऑनलाइन ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम
ऑनलाइन माध्यम से भी वोटर लिस्ट में नाम जांचा जा सकता है। Voter Helpline App या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड का बेवसाइट https://ceo.jharkhand.gov.in या Voters Service Portal (https://voters.eci.gov.in/) के माध्यम से मतदाता वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
अगर वोटर लिस्ट में नहीं है नाम तो करें आवेदन
अभियान दिवस 25 जुलाई 2024 को सभी बूथों पर बीएलओ प्रकाशित मतदाता सूची के प्रारुप एवं प्रपत्र-6,7 और 8 के साथ रहेंगे। अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आवेदन समर्पित किया जा सकता है। जबकि Voter Helpline App या मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड का बेवसाइट https://ceo.jharkhand.gov.in या Voters Service Portal (https://voters.eci.gov.in/) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन सबमिट किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया में बने पिस्टल मिले एक यात्री बस में, इस गैंगस्टर से है नाता
इसे भी पढ़ें :बजट में लड़कियों के लिये बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :बिरला की बेटी अंजलि गई कोर्ट की शरण में, आया अहम फैसला
इसे भी पढ़ें :बजट में बिहार के लिये पिटारा, मोबाइल और कैंसर की दवाएं हुई सस्ती
इसे भी पढ़ें :साइकिल पर पत्नी की ला’श को लगाया ठिकाने, अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :183 कैंडिडेट्स को मिला अपॉइंटमेंट लेटर, क्या बोल गये CM हेमंत… देखें
इसे भी पढ़ें :कायदा-कानून ताख पर रख होता था अल्ट्रा साउंड, फिर…
इसे भी पढ़ें :एक विरान खंडहरनुमा हॉल में घुसते ही खुला यह राज
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन सैकड़ों बेघरों को दे गये खुद का आशियाना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BJP ने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता किया नियुक्त… जानें कौन















