गुमला : लेवी के एक लाख 90 हजार रुपये के साथ पुलिस ने तीन लोगों को धर दबोचा। तीनों लेवी वसूली कर राशि माओवादी कमांडर बुद्धेश्वर के पास पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने चैनपुर ब्लॉक मोड़ के पास बाइक सवार दो लोगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक लाख 85 हजार रुपये बरामद की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम सुरेश व रवि सिंह बताया। दोनों ने बताया कि गाई डैम के पास नहर मरम्मत का कार्य करवा रहे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से माओवादी कमांडर बुधेश्वर द्वारा दो लाख रुपए लेवी की मांग की थी। कंपनी के मुंशी ने एक लाख 90 हजार रुपये दिया। फिल्मोंन कुजूर ने राशि बुद्धेश्वर के पास पहुंचाने के लिए दिया था। दोनों की निशानदेही पर फिल्मोन कुजूर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसके पास रखे 5 हजार रुपये भी जब्त कर लिया।
इसे भी पढ़ें : Corona @Ranchi : सचिवालय के बाद बिजली विभाग में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 10 इंजीनियर संक्रमित
गिरफ्तार नक्सलियों में रायडीह थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव के सुरेश साहू, जारी थाना क्षेत्र के पुलुंग गांव निवासी रवि सिंह व डुमरी थाना क्षेत्र के फिल्मोंन कुजूर शामिल है। SP को सूचना मिली थी कि नव गाई डैम के पास नहर मरम्मत का कार्य करवा रहे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से माओवादी कमांडर बुधेश्वर द्वारा दो लाख रुपए लेवी की मांग की गई है। लेवी की राशि 9 अप्रैल को किया जाना है। सूचना के आधार पर चैनपुर सर्किल के SDPO के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने प्लानिंग के तहत जैसे ही ये लोग लेवी की राशि लेकर निकले चैनपुर ब्लॉक मोड़ के पास एक चेकनाका लगाकर दोनों को धर दबोचा।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : रांची में रविवार को खुला रहेगा बाजार, DC ने अफवाह का किया खंडन






