रांची : रांची डीसी छवि रंजन ने उन अफवाहों पर विराम लगाया है। जिसमें रविवार को सुबह से ही बाजार बन्द रहने की खबर फैली थी। डीसी ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है ये अफवाह है। दिन भर बाजार बंद करने संबंधी कोई भी आदेश/ निर्देश जारी नहीं किया गया है। इस पर यकीन न करें।
यहां याद दिला दें कि राज्य सरकार के आदेशानुसार 8 अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक रात 8 बजे के बाद दुकानों/ प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। सभी जिम और पार्क 8 अप्रैल से 30 अप्रैल 2021 तक पूर्णतः बन्द रहेंगे। परन्तु बाजार रात्रि 8 बजे तक खुले रह सकते हैं। रात्रि 8 बजे के बाद ही दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।
रांचीवासियों से यह अपील है कि ऐसे किसी भी पूर्णतः बाजार बंदी की भ्रामक खबर पर ध्यान न दें। शनिवार या रविवार के दिन भी बाजार यथावत 8 बजे रात्रि तक खुले रहेंगे। राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करें।
Read More : मॉब लिंचिंग के शिकार हो गए थानेदार, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला
Read More : Corona @Ranchi : सचिवालय में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले 49+ve






