रांची : झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। हर दिन संक्रमितों का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सचिवालय में कोरोना विस्फोट हुआ जिसमें एक साथ 49 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य महकमे की बात करें तो राजधानी रांची के सदर अस्पताल के 7 डॉक्टर समेत 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं रिम्स के डेंटल विभाग में 4 छात्र संक्रमित मिले हैं। अब खबर आ रही है की शनिवार को मिल रही सूचना के अनुसार झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के 10 इंजीनियर कोरोना की चपेट में आ गए है। सभी कर्मचारी इग्जीक्यूटिव इंजीनियर, अस्सिटेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर आदि शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : “जो ना कभी कॉलेज गया वो अच्छा नंबर लाया है…बिहार बोर्ड पगलाया है” गाना खूब हो रहा वायरल
CMD ने निर्देश जारी कर कही ये बाते
10 से अधिक लोगों की कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलने पर CMD अविनाश कुमार ने निर्देश जारी कर सभी कर्मचारियों से मैसेज, फोन और तकनीकी माध्यम से लोगों से जुड़ने के लिए कहा है। कहा है कि कोरोना महामारी गंभीर रूप ले चुकी है। बिजली बोर्ड महत्वपूर्ण सेवा के तहत आती है। ऐसे में कर्मचारियों और अधिकारियों अपील है कि अपने परिवार, कार्यालय और समाज की सुरक्षा का ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें :देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)
निःसंकोच जानकारी स्वास्थ्य की स्थिति की दें
फील्ड में काम करने वाले लोग भी विशेष सर्तकता का पालन करें। अपनी स्थिति छुपाने में संकोच न करते हुए, खुल कर बात करें और आइसोलेशन में रहें। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से वर्क फ्रोम होम का पालन करें।










