spot_img
spot_img
spot_img

हथियार के बल पर तीन अपराधियों ने व्यवसायी से लूटे ढाई लाख रुपये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

LOHRDAGA : लोहरदगा-कुडू मुख्य पथ पर कुडू थाना क्षेत्र के टाटी गांव के समीप हथियारबंद तीन अपराधियों ने शुक्रवार को पिस्टल दिखाकर एक दिव्‍यांग व्यवसायी से ढाई लाख रुपये लूट लिए। कुडू मुख्यालय निवासी मनोज साहू अपने घर से निकलकर कर्मचारी के साथ टाटी स्थित अपनी दुकान में आकर बैठे। इसी बीच स्पेलेंडर मोटरसाइकिल से आए तीन अपराधी हथियार दिखाकर मनोज से रुपये लूट कर फरार हो गए। चलने में लाचार मनोज साहू की आवाज सुन रास्ते से गुजर रहे राहगीरों के माध्यम से लूट की घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई। फिर सूचना कुडू थाना पुलिस को दी गई।

Read more:गर्भवती महिलाओं को भी लग सकेगा कोरोना टीका

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

सूचना मिलने के बाद कुडू थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर वारदात की जानकारी ली और छापेमारी के साथ मोटरसाइकिल जांच अभियान चला रही है। साथ ही लूट की सूचना अगल-बगल के थाना पुलिस को देते हुए सहयोग की मांग की है। इधर कुडू थाना पुलिस लोहरदगा-कुडू मार्ग में लगे CCTV फूटेज भी खंगाल रही है।

Read more:अलकतरा घोटाले में ED की कार्रवाई, इनकी संपत्ति होगी जब्त

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...