kohramlive desk : कोरोना महामरी को रोकने के लिए वैक्सीनेशन सबके लिए जरूरी है। अब गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने संबंधी नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्यूनाइजेशन (NTAGI) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी के बाद अब कोई भी गर्भवती महिलाएं CoWIN एप पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं या नजदीकी वैक्सीनेश सेंटर पर सीधे जाकर भी वैक्सीन ले सकती हैं।
Read more:90 महिलाओं को कोरोना योद्धा बनाने के लिए दी जा रही कारगर ट्रेनिंग
दूसरी लहर में पड़ा अधिक असर
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने हाल ही में एक स्टडी जारी की है। इसके मुताबिक, कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने गर्भवती महिलाओं और हाल ही में बच्चों को जन्म दे चुकीं महिलाओं पर ज्यादा असर डाला। गंभीर लक्षण वाले केस और मृत्यु दर भी पहली लहर के मुकाबले इस लहर में ज्यादा रहे।
Read more:वन विभाग कार्यालय में खूब हुआ हो-हंगामा
डेथ रेट में हुआ इजाफा
इस स्टडी में गर्भवती और बच्चों को जन्म दे चुकीं महिलाओं के मामलों की पहली और दूसरी लहर के दौरान तुलना की गई। स्टडी के मुताबिक, दूसरी लहर में लक्षण वाले केस इस बार अधिक थे जो कि 28.7 फीसदी थे, जबकि पहली लहर में ये आंकड़ा 14.2 फीसदी तक था। दूसरी लहर में मृत्यु दर 5.7 फीसदी था और पहली लहर में सिर्फ 0.7 फीसदी तक रहा था।
इस स्टडी को कुल 1530 गर्भवती और बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं पर किया गया, जिसमें से 1143 पहली लहर, 387 दूसरी लहर में शामिल थीं।






