RANCHI : अलकतरा घोटाले में एनफोर्समेंट डयरेटरेट (ED) यानी प्रवर्तन निदेशालय की रांची टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। मेसर्स कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (KIDCL) के पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में कौशल्या हेरिटेज होटल को जब्त कर लिया है। इस होटल की कीमत 1.08 करोड़ रुपये आंकी गई है। गाारतलब है कि अलकतरा घोटाले का यह मामला 6.88 करोड़ रुपये का है। ईडी ने सीबीआई (CBI) की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में दर्ज चार एफआईआर में चार्जशीट के आधार पर केस दर्ज किया था।
Read more:गर्भवती महिलाओं को भी लग सकेगा कोरोना टीका
मनी लौंड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज हुआ था केस
अब एडजुकेटिंग अथॉरिटी की मंजूरी मिलते ही ईडी की टीम इस होटल पर विधिवत कब्जा करेगी। ईडी की रांची शाखा ने सीबीआइ की रांची स्थित आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज अलकतरा घोटाले के केस के आधार पर 1.08 करोड़ रुपये के मनी लौंड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
Read more:‘अग्निपथ’ में एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले अरविंद राठौड़ का निधन
फर्जी रसीदों के जरिये किया गया था गबन
ईडी के अनुसंधान में यह पता चला कि मेसर्स कौशल्या इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) टाटानगर की 59 रसीदों को जमा किया था। केवल 33 रसीदें ही सही पाई गई थीं। शेष 26 रसीद जो 560.959 मिट्रिक टन अलकतरा से संबंधित थे, जिसकी कीमत 1.08 करोड़ रुपये थे, वे फर्जी पाए गए थे। उक्त रसीदों को गलत तरीके से सड़क निर्माण विभाग डालटनगंज के इंजीनियर ने भी बेईमानी कर पास कर दिया था। इससे यह साबित हुआ कि KIDCL को गलत तरीके से 1.08 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।
Read more:साइबर अपराधी के घर छापा, नोटों का बंडल देख दंग रह गई पुलिस












