spot_img
spot_img
spot_img

तीन कोचिंग सेंटर सील… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग की लपटों ने कई परिवारों के सपनों को भी राख कर दिया। 15 मासूम जिंदगियां काल के गाल में समा गईं और पूरे उत्तर प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गये। इस दर्दनाक हादसे के बाद अब प्रशासन की नींद टूटी है और नोएडा में बड़े पैमाने पर जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये जिला प्रशासन ने बिना पंजीकरण और बिना फायर सेफ्टी मानकों के संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

तीन कोचिंग सेंटरों पर लगा ताला

नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में मंगलवार को प्रशासनिक टीमों ने अचानक निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जरूरी दस्तावेजों की कमी मिलने पर तीन कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया। कार्रवाई के तहत सेक्टर-113 में दो और सेक्टर-49 में एक कोचिंग सेंटर पर ताला जड़ दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य संस्थानों में भी हड़कंप मचा हुआ है। जांच के दौरान सामने आया कि नोएडा में बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, लेकिन उनमें से केवल 57 संस्थान ही आधिकारिक रूप से पंजीकृत हैं। यानी सैकड़ों छात्र-छात्राएं ऐसे संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं, जो प्रशासनिक निगरानी और सुरक्षा मानकों से बाहर हैं। यही वजह है कि अब प्रशासन ने ऐसे सभी संस्थानों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस विशेष अभियान की कमान सिटी मजिस्ट्रेट शरद, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) चंद्रशेखर और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार संभाल रहे हैं।

फायर विभाग ने बनाई दो विशेष टीमें

कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच को और प्रभावी बनाने के लिये अग्निशमन विभाग ने दो विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर फायर सेफ्टी उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्ग, भवन संरचना और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही हैं। जो संस्थान निरीक्षण के दौरान बंद मिले हैं, उन्हें भी जल्द जांच के दायरे में लाया जायेगा। प्रशासन का साफ संदेश है कि छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान एक-दो दिन की कार्रवाई नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से लगातार चलने वाला अभियान है। जहां भी नियमों की अनदेखी मिलेगी, वहां सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन के पास चेन छीनने पहुंचे बदमाश, शोर मचाते ही…

इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते तालाब तक पहुंची मासूम, इकलौती बेटी को खोकर टूट गया परिवार…

इसे भी पढ़ें : जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : तेल सस्ता, अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...