spot_img

FD कराने वाले पढ़ लें यह खबर, बैंक दे रहा ऑफर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohrmlive Desk : अगर आपका भी बैंक में FD है तो यह खबर जरूर पढ़ें। आपको बता दें कि बैंकों के द्वारा नॉर्मल फिक्स डिपॉजिट के अलावा ग्राहकों के लिए स्पेशल फिक्स डिपॉजिट भी लॉन्च की जाती हैं जिसमें ग्राहक एक तय समय तक निवेश कर सकते हैं। Indian Bank के द्वारा ‘IND Super 400 Days’ को 6 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया था। इंडियन बैंक के अनुसार, इसे अब 30 जून 2023 तक बढ़ा दिया गया है। बैंक ने अपने इस स्पेशल एफडी स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इस स्कीम में कैसे निवेश किया जा सकता हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों को अपना सकते हैं। इसमें 10 हजार रुपये से लेकर 2 करोड़ से कम रकम को निवेश किया जा सकता है।

20 अप्रैल 2023 से, इंडियन बैंक ने “आईएनडी सुपर 400 डेज़” पर अपनी ब्याज दरों में भी संशोधन किया था। बैंक पहले आम जनता को 7.10% ब्याज दर, महिला ग्राहकों को 7.15% ब्याज दर, वूमन सीनियर सिटीजन को 7.65% ब्याज दर, सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7.60% ब्याज दर, वूमन सुपर सीनियर सिटीजन को 7.90% ब्याज दर और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.85% ब्याज दर का लाभ मिल रहा था। लेकिन अब इस स्पेशल फिक्स डिपॉजिट में आम ग्राहकों को 7.25% ब्याज दर, सिनियर सिटीजन को 7.75% ब्याज दर और सुपर सीनियर सिटीजन को 8.00% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

बैंक अपने ग्राहकों को 7 दिन से 14 दिन की एफडी पर 2.80%, 15 दिन से 29 दिन की एफडी पर 2.80%, 30 दिन से 45 दिन की एफडी पर 3%, 46 दिन से 90 दिन की एफडी पर 3.25% और 91 दिन से 120 दिन की एफडी पर 3.50% का ब्याज दे रहा। बैंक 121 दिन से लेकर 180 दिन की एफडी पर 3.85%, 181 दिन से लेकर 9 महीने से कम की एफडी पर 4.50% और 9 महीने से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर 4.75% का ब्याज दे रहा है।

इंडियन बैंक अपने ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर 6.10%, 1 साल से ऊपर और 2 साल से कम की एफडी पर 6.30%, 2 साल से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर 6.70%, 3 साल से लेकर 5 साल से कम की एफडी पर 6.25% का ब्याज दे रहा है. इसके अलावा, बैंक 5 साल की एफडी पर 6.25% जबकि 5 साल से ऊपर की एफडी पर 6.10% का ब्याज दे रहा है।

इसे भी पढ़ें :जान लेने से पहले की थी दरिंदगी…

इसे भी पढ़ें :अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना

इसे भी पढ़ें :कोर्ट में महिला को वकील ने मा’री गो’ली… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर दुकान में भीषण आग, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :सरकार की इस स्कीम में अब 31 मार्च 2024 तक मिलेंगे 50,000 रुपये

इसे भी पढ़ें :Income Tax को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, वित्त मंत्री ने कहा…

इसे भी पढ़ें :भागने की फिराक में डॉन की बीवी… देखें

इसे भी पढ़ें :गुमला के DC को PM से मिला बड़ा सम्मान… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...